MP Cop News: कर्तव्य पथ पर डटी महिला पुलिसकर्मियों की राह अब होगी और आसान

Share

MP Cop News: मुख्यमंत्री बोले, महिला पुलिस को दोपहिया वाहनों का वितरण महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, प्रदेशभर में महिला पुलिस को सौंपी 250 दोपहिया वाहनों की चाबी वाहन रैली को फ्लैग ऑफ

MP Cop News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेशभर की ऊर्जा महिला हेल्प डेस्कों को 250 दोपहिया वाहन उपलब्ध (MP Cop News) करवाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों की तरफ से निकाली गई 250 दोपहिया वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग (MP Community Policing) के अंतर्गत बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान “अभिमन्यु” के लिए महिला सुरक्षा शाखा की तरफ से तैयार पोस्टर पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, एसीएस राजेश राजौरा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

महिला पुलिस घर-घर पहुंचकर माता-बहनों को प्रदान करेगी सुरक्षा:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज में पुरुष प्रधान मानसिकता को बदलना अत्यंत आवश्यक है। बहनों-बेटियों के साथ समानता का व्यवहार हो और वे समाज में सदैव सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेशभर की महिला पुलिस को 250 दोपहिया वाहनों का वितरण किए जाने का यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि जब मैंने पुलिस विभाग में 30 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती का निर्णय लिया था, तब मुझे पूर्ण विश्वास था कि मेरे इस निर्णय पर सभी महिलाएं पूरी तरह खरी उतरेंगी। आज महिला पुलिस कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना उत्तरदायित्व निभाकर स्वयं को साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब महिला पुलिस दोपहिया वाहन पर सवार होकर घर-घर पहुंचेंगी और प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित करने का कार्य करेंगी। जब महिला पुलिस समस्याओं के निराकरण के लिए थाने से बाहर निकलकर कार्य करेंगी तो अपराधियों में भय पैदा होगा और महिलाएं स्वयं को और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने उपस्थित सभी महिला पुलिस से कहा कि सदैव सज्जनों के लिए फूल से कोमल और दुर्जनों के लिए वज्र से अधिक कठोर रहें।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: 75 साल के बुजुर्ग ने ऐसी की गंदी हरकत

महिला पुलिस के सामने खुलकर रख पाती हैं अपनी बात गृह मंत्री

MP Cop News
एमपी महिला पुलिस कर्मचारियों को सौंपे गए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। चित्र पुलिस मुख्यालय जनसंपर्क शाखा की तरफ से जारी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अधिक से अधिक महिलाओं से मिलें और पीड़ित महिलाओं को संबल, सहयोग और सुरक्षा प्रदान करें। अपराधों पर लगाम कसने के लिए मैदान में इस तरह निकलो कि प्रदेश की माताएं-बहनें यह महसूस करें कि उनकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिस सदैव खड़ी हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस विभाग को निरंतर आधुनिक संसाधनों से निरंतर सशक्त किया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए महिला पुलिस को दोपहिया वाहन प्रदान किए जाने का यह कदम महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज हर जिले में महिला थाना और महिला डेस्क हैं। थानों में महिला पुलिस होने से प्रदेश की बहन-बेटियां कोई भी परेशानी होने पर अपनी बात खुलकर कह पाती हैं। महिला पुलिस को थानों में देखकर उन्हें शक्ति मिलती है और वे स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं। मुख्यमंंत्री के प्रयासों से आज प्रदेश में मातृशक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे सफलता की दिशा में कई कदम आगे बढ़ी हैं। आज महिलाएं मध्यप्रदेश में सुरक्षित हैं।

महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिले: डीजीपी

डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना (DGP Sudhir Kumar Saxena) ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। आपराधिक गतिविधियों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा-निर्देशन में निरंतर की जा रही सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप पिछले साढ़े तीन वर्षों में 14 दुष्कर्मियों को मृत्युदंड और 824 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी सहायता प्रदान करने और आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिस की तरफ से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने सदैव अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। वर्तमान में प्रदेशभर के 950 थानों में ऊर्जा डेस्क संचालित की जा रही हैं। महिला पुलिस को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पिछले वर्ष 100 दोपहिया वाहन उपलब्ध करवाए गए थे। इसी कड़ी में अब 250 वाहन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे महिला पुलिस की पीड़िताओं तक पहुंच सुगम हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीआईडी कांस्टेबल की बहन ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!