MP SPS Transfer: भोपाल ईओडब्ल्यू एसपी राजेश मिश्रा बने

Share

राज्य पुलिस सेवा के तीन अफसरों की जिम्मेदारियां बदली

MP SPS Transfer
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के तीन अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दी गई है। ईओडब्ल्यू एसपी राजेश मिश्रा को बनाया गया है। इससे पहले यहां पर अरुण मिश्रा (तैनात थे। जिन्हें भाजपा की सरकार बनते ही हटा दिया गया था। भोपाल ईओडब्ल्यू के पास माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय और ई—टेंडर घोटाले समेत कई अन्य महत्वपूर्ण जांच लंबित हैं। इन्हीं जांच को लेकर अरुण मिश्रा भाजपा के निशाने पर थे।

जानकारी के अनुसार राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) फिलहाल उज्जैन लोकायुक्त पुलिस संगठन में एसपी हैं। उनकी सेवाएं कांग्रेस के कार्यकाल में ही सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उज्जैन लोकायुक्त भेजा गया था। राजेश मिश्रा लंबे अरसे भोपाल में भी तैनात रहे हैं। मिश्रा सीएम सिक्योरिटी में भी तैनात रहे हैं। इसी तरह भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास को भोपाल लोकायुक्त पुलिस संगठन में एसपी बनाया गया है। मनु व्यास की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। मनु व्यास भोपाल में एएसपी रहने के पहले सीएम सिक्योरिटी रहे हैं।
इधर, एएसपी रेल शैलेन्द्र चौहान की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दी गई है। विभाग की तरफ से उन्हें उज्जैन ईओडब्ल्यू में एसपी बनाया गया है। चौहान रेल एएसपी से पहले इंदौर में एएसपी थे। उज्जैन ईओडब्ल्यू में कुंभ निर्माण कार्य को लेकर कई जांच लंबित है। यह जांच कांग्रेस सरकार बनने के बाद शुरु की गई थी। तीनों अफसर राज्य पुलिस सेवा के हैं। यह तीनों अफसरों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गुड लिस्ट में माना जाता रहा है।
खबर को शेयर करें
क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के लिए बोला तो महिला को कूट दिया
Don`t copy text!