Bhopal News: “अंकल” का पड़ोसन पर आया दिल

Share

Bhopal News: हाथ पकड़कर जता रहा था प्यार, पति के आने पर उल्टे पैर भागा आरोपी

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अपने से आधे उम्र की एक युवती पर अंकल का दिल आ गया। नजरें गंदी थी इस बात की भनक पीड़िता को नहीं लगी। लेकिन, आरोपी ने अपने प्यार का इजहार करने का मन बना लिया। ऐसा करके वह कुछ करता तभी पीड़िता का पति आ गया। जिसे देख वह उल्टे पैर भाग गया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ऐसे हुआ घटनाक्रम

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 31 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में आरोपी 40 वर्षीय विजय कुशवाह (Vijay Kushwaha) है। वह मजदूरी करता है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ शिकायत 21 वषीय युवती ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी राजगढ़ में हुई है। पति मजदूरी करते हैं। शादी के बाद दोनों की दो साल की बेटी भी है। पीड़िता की मां अस्पताल में साफ—सफाई का काम करती है। होली के त्योहार पर वह बेटी के साथ मायके आई थी। पति उसे लेने आया था। दो—तीन दिन में वह वापस ससुराल जाने वाली थी। घटना वाले दिन आरोपी ने उसे आवाज दी थी। वह अंकल, क्या काम है बोलकर उसके पास गई। आरोपी ने पीड़िता से जबरदस्ती करने कई बार प्रयास किए। पीड़िता ने बचाव के लिए तकनीक भी अपनाई। लेकिन, आरोपी ने उसके कोमल अंगों में स्पर्श करके परेशान करना चाहा। शोर सुनकर उसका पति भी वहां आ गया। जिसे देख आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी उसे पहले ही छोड़कर जा चुकी है। वह उसकी दो बेटियों के साथ रहता है। आरोपी विजय कुशवाह के खिलाफ पुलिस ने 186/22 धारा 354 छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने दलित समाज के होने की बात बताई है। जांच अधिकारी प्रशासन से जाति से संबंधित दस्तावेज हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दवा दुकान के नौकर का अपहरण

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!