Bhopal News: नशे में धुत व्यक्ति पड़ोसन के घर घुसा

Share

Bhopal News: बच्ची को बाहर करने के बाद गेट बंद करके महिला से करने लगा अभद्र हरकतें

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आस—पास रहने वाले व्यक्तियों के साथ हमेशा संयमित आचरण करना चाहिए। खासतौर पर यह बात महिलाओं को ज्यादा फोकस करना चाहिए। उनकी हंसी—मजाक का कभी—कभी गलत अर्थ निकाल लिया जाता है। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal News) के कोहेफिजा थाने में पहुंचा है। पीड़िता घर के नजदीक रहने वाले पड़ोसी से काफी हंसकर बातचीत करती थी। जिसका उसने गलत अर्थ निकाल लिया। फिर वह नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। उसने बच्ची को घर से झांसा देकर बाहर किया। फिर दरवाजा बंद करके उसके साथ अभद्र (Bhopal Molestation Case) हरकतें करने लगा। यह पूरा मामला जब थाने पहुंचा तो आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

पति के साथ शिकायत करने पहुंची

कोहेफिजा थाना पुलिस ने रविवार रात लगभग आठ बजे ​महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 819/21 धारा 452/354/354—क (घर में घुसना, छेड़छाड़ और बुरी नीयत से हाथ पकड़ने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शिकायत 44 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया उसके पति की किराने की दुकान है। आरोपी उसके पड़ोस में रहता है। पड़ोसी होने के कारण आरोपी घर में आता—जाता था। घटना वाले दिन महिला का पति और उसका बेटा दुकान पर थे। आरोपी नशे की हालत में उसके घर आया। दरवाजा पीड़िता की बेटी ने खोला। आरोपी ने उसे बाहर भेज दिया और अंदर घुस गया। वह महिला से अश्लील हरकतें (Married Woman Crime News) करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पति के आने के बाद महिला ने उसके साथ हुई घटना बताई। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic News : नियम तोड़ने पर फाइन के साथ दो फीसदी अतिरिक्त जीएसटी

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fisheries Company Scam
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!