Bhopal News: महिला डेंटिस्ट ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को मिला सुसाइड नोट, भाई रसिया में करता है नौकरी

Bhopal News
आत्महत्या करने वाली सुधाश्री सोनी।

भोपाल। महिला डेंटिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Bhopal Suicide Case) कर ली है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतका का भाई ​रसिया में नौकरी करता है। डॉक्टरी की पढ़ाई उसने आरकेडीएफ कॉलेज से की थी। शव पीएम के लिए एम्स अस्पताल की मर्चूरी में सुरक्षित रख दिया गया है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

सिंगरौली में माता—पिता है टीचर

मिसरोद थाना पुलिस को रमेश पटेल ने रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे एक युवती के मौत की सूचना दी थी। मिसरोद पुलिस मर्ग 69/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतका सुधाश्री सोनी पिता कैलाश वर्मा उम्र 29 साल है। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वह मूलत: सिंगरौली की रहने वाली थी। वह रॉयल विला कॉलोनी में किराए से रहती थी। सुधाश्री सोनी (Sudhashree Soni) ने आरकेडीएफ डेंटल कॉलेज से डेंटिस्ट की पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद उसने इंटर्न शक्ति नगर स्थित डॉक्टर नीता मरवाहा के अस्पताल में किया था। फिर उसका सिलेक्शन जॉब के लिए उसी अस्पताल में हो गया था। उसके माता—पिता माता—पिता सिंगरौली में टीचर है।

डायरी में लिखी थी अपनी बात

Bhopal News
आत्महत्या करने वाली सुधाश्री सोनी।

वह दो बहन थी जबकि एक भाई रसिया में नौकरी करता है। घटना वाले​ दिन पिता ने कई बार सुधाश्री (Sudha Shree Soni Suicide Case) को फोन किया था। लेकिन, उसने फोन नहीं उठाया। शंका होने पर परिजनों ने उनके अस्पताल में डॉक्टर को कॉल किया था। मौके पर पहुंची डॉक्टर नीता मरवाहा ने 100 डायल को सूचना दी थी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा था। वह कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी। सुधाश्री सोनी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। यह बात उसने अपनी डायरी में लिखी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटा घर पहुंचा तो बेसुध मिली थी मां

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fisheries Company Scam
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!