Bhopal News: दालान में सो रही महिला को बुरी नीयत से दबोचा

Share

Bhopal News: पत्नी की चीख सुनकर पहुंचे पति को देखकर भागा आरोपी, मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। घर के बाहर दालान में सो रही महिला को उसके ही गांव के एक मनचले ने दबोच लिया। उसकी यह हरकत देखकर पीड़िता ने शोर मचाया। जिनको आता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के नजीराबाद इलाके की है।

गांव में निकला था पति

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 4 सितंबर की रात लगभग सवा आठ बजे 261/22 धारा 456/354/323 (बुरी नीयत से घर में घुसकर, छेड़छाड़ और मारपीट का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 40 साल है। इस मामले का आरोपी राम नामदेव (Ram Namdev) है। घटना 2 सितंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता दालान में सो रही थी। तभी आरोपी बुरी नीयत से महिला के शरीर को टच कर रहा था। नींद से जागी तो उसके सामने राम नामदेव था। उसने शोर मचाया तो गांव में गया पति वहां आ गया। जिसके बाद यह पूरा मामला थाने पहुंचा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रायसेन के मजदूर की फांसी पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!