Bhopal News: ब्ल्ड डोनेट करने जा रहे युवक पर हमला 

Share

Bhopal News: लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया, हमलावर दिखा रहा था रंगदारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रक्तदान करने जा रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया गया। उससे रंगदारी भी दिखाई जा रही थी। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। हमले में जख्मी व्यक्ति पर जिसने वार किया वह दो दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। उसको पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया था।

यह बोलकर रोक लिया था

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी बैरागढ़ स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital) जा रहा था। हमले की घटना 3 अप्रैल की दोपहर तीन बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर पुलिस ने शाम सवा छह बजे दर्ज की है। हमले में जख्मी 24 वर्षीय अरबाज उर्फ अय्यूब (Arbaz@Ayyub) है। वह मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) में रहता है और पेंटर का काम करता है। वह बुधवार दोपहर रिश्तेदार को बैरागढ़ स्थित सिविल अस्पताल में खून देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में नसीम बन्ने खान उर्फ नोसे उसे मिला। उसने मदर इंडिया कॉलोनी में रास्ता रोक लिया। अरबाज से आरोपी शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। जिसको देने से इनकार किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अरबाज को पीठ, कंधे और सिर पर चोटें आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 164/24 धारा 341/294/324/327/506 (रास्ता रोकना, गाली—गलौज, धारदार हथियार से हमला, रंगदारी दिखाना और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया। आरोपी नसीम बन्ने खान  उर्फ नोशे (NaseemBanne Khan@Noshe) के खिलाफ पूर्व से 08 प्रकरण दर्ज है। वह दो दिन पहले ही जेल से लूट के मामले में जमानत पर बाहर आया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति ने चाकू से किया वार, आंख के नजदीक लगा
Don`t copy text!