Bhopal News: नाबालिग को कमरे में बंद कर किया बलात्कार

Share

Bhopal News: पीड़िता की सहेली के भाई ने की थी गंदी हरकत, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) नाबालिग से बलात्कार की है। यह घटना बागसेवनिया इलाके की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता नाबालिग (Bhopal Rape News) है जिसकी सहेली का भाई इस मामले का आरोपी है। उसने कमरे में बंद करके उसके साथ वारदात (Bhopal Minor Rape Case) की है।

आरोपी को भेजा जेल

बागसेवनिया थाना पुलिस ने 11 अगस्त की रात लगभग आठ बजे धारा 376/506/3/4 (बलात्कार, धमकाने और पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया हैं। मामले में आरोपी पुलिस ने 23 वर्षीय अजय मेहतो (Ajay Mehro) को बनाया हैं। आरोपी धोबी मोहल्ले अमराई का रहने वाला है। आरोपी अजय मेहतो कार पेंटिंग का काम करता है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है। घटना वाली दोपहर पीड़िता आरोपी की बहन से मिलने गई थी। वहां से लौटते समय पीड़िता चप्पल भूल आई थी। कुछ देर बाद पीड़िता चप्पल लेने आरोपी के घर पहुंची। उस वक्त सहेली घर पर नहीं थी। आरोपी ने उसे अंदर आने के लिए बोला। मौका देखकर उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद उसने उसके साथ बलात्कार (Bhopal Bagsewania Rape News) को अंजाम दिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर उसे घटना स्थल से भगा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!