Bhopal Molestation Case: नाबालिग बुरे इरादे से लड़की के कमरे में घुसा

Share

Bhopal Molistation Case: अनाथ बच्चों के लिए बनी एसओएस बालग्राम की घटना

Bhopal Molestation Case
                         सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाबालिग बुरे इरादे से लड़की के कमरे में घुस (Bhopal Molestation Case) गया। बाल अपचारी अनाथ बच्चों के लिए बनी एसओएस बालग्राम में रहता है। घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Billing Case) की राजधानी भोपाल की है। नाबालिग के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, एक अन्य महिला की शिकायत पर पुलिस ने मनचले के खिलाफ अश्लील कमेंट (Bhopal Crime Against Woman) करने का मुकदमा दर्ज किया है।

साथ में थे दोनों

पिपलानी थाना प्रभारी चेन सिंह रघुवंशी ने बताया 23 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम नाबालिग आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 456/354/323/506 (बुरी नीयत से घर में घुसना, छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया पीड़िता पहले एसओएस बालग्राम में रहती थी। वहीं आरोपी भी रहता है। इसी कारण दोनों एक दूसरे को पहचानते हैं। इसी बीच पीड़िता की शादी हुई और वह पति के साथ उसकी ससुराल रहने चली गई। घटना वाली शाम आरोपी पीड़िता से मिलने उसके घर गया था। वहां पीड़िता से बातचीत के दौरान आरोपी अश्लील हरकतें करने लगा।

प्यार का किया इजहार

पीड़िता ने बताया आरोपी की हरकत का उसने विरोध किया था। उसका बोलना था कि वह उसे पसंद करता है। वह उससे शादी करना चाहता है। पीड़िता का शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। इधर, बैरागढ़ थाना पुलिस ने 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी राजेंद्र सिंह (Rajendra Singh) के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 354ए/354डी/509 (छेड़छाड़ और फोन पर अश्लील कमेंट) करने का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फंसाना चाहती थी खुद फंस गई 

आरोपी की तलाश जारी

पीड़िता ने बताया वह दोनों एक ही जगह पर काम करते हैं। इसी कारण दोनों एक—दूसरे को जानते है। आरोपी पिछले कई दिनों से उसके फोन में अश्लील कमेंट कर रहा है। समझाने पर भी जब आरोपी नहीं सुधरा तो महिला ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस आरोपी राजेंद्र सिंह की तलाश कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!