Bhopal News : छोटी बहन के सामने नाबालिग बड़ी बहन की अस्मत लूटी

Share

Bhopal News : पत्नी गई थी मायके, चाकू की नोंक पर घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। छोटी बहन के सामने उसकी नाबालिग बड़ी बहन की आबरू लूट ली गई। दोनों बहनें नाबालिग है जो पढ़ाई के लिए भोपाल  में किराए का मकान लेकर रहती है। यह सनसनीखेज घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को दबोच ​लिया है। उसको जिला अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पीड़िता मूलत: कटनी की रहने वाली है।

कई बार कर चुका था ज्यादती

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 17 साल नौ महीने हैं। वह काम करके अपनी छोटी बहन और उससे छोटे भाई की परवरिश करती है। इस मामले का आरोपी बृजेश सिंह घोेसी (Brajesh Singh Ghosi) है। वह पहले सीहोर में रहता था। उसने प्रेम विवाह किया था। जिसके संबंध में  सीहोर में एक प्रकरण भी चल रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की पत्नी से अच्छा मेलजोल था। वह घर आना जाना भी करते थे। आरोपी बृजेश सिंह घोसी की पत्नी मायके चली गई थी। इसलिए वह उन्हें खाना देने में मदद करने का बोल गई थी। पीड़िता का छोटा भाई आरोपी के घर टीवी देखते—देखते सो गया था। उसी वक्त दरवाजा खुला पाकर वह भीतर घुस गया। उसके हाथ में चाकू था। आरोपी ने बड़ी बहन के साथ बलात्कार किया। इस दौरान छोटी बहन गिड़गिड़ाती रही। जिसे चाकू दिखाकर चुप रहने के लिए बोला गया। यह घटना 16—17 जून की रात को हुई थी। जिसकी एफआईआर 395/22 17 जून की सुबह लगभग 11 बजे दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में धारा 376/376—2—एन/506/5—एल—/6 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape: शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!