Bhopal News: बेटी से मिलने आया लड़का तो मां ने भागते देख लिया

Share

Bhopal News: नाबालिग से हकीकत जानने के बाद परिजन थाने पहुंचे, आईटीआई छात्र के खिलाफ दर्ज कराया बलात्कार का मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। नाबालिग से ज्यादती का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। जिसमें आरोपी रायसेन का रहने वाला है। यहां पीड़िता का ननिहाल है। आते—जाते आरोपी से वहां पर उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद वह उसको प्यार करने का झांसा देकर भोपाल आ गया था। यहां एक बार वह माता—पिता के नहीं रहने पर घर पर ही बंधक बनाकर ज्यादती कर चुका था। ऐसा करने जब वह दूसरी बार आया तो भागते हुए पीड़िता की मां ने देख लिया। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा।

तीन महीने से बना रहा था संबंध

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 23 मार्च की शाम लगभग साढ़े सात बजे 121/23 धारा 376—2—एन/342/506/5एल/6 (कई बार ज्यादती, बंधक बनाना, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी अनिकेत राय (Aniket Rai) है। वह रायसेन जिले का रहने वाला है। पीड़िता की उम्र 17 साल है। आरोपी से उसकी पहचान ननिहाल में हुई थी। दोनों के बीच वहां पर बातचीत हुआ करती थी। जिसके बाद आरोपी मौका पाकर भोपाल आने लगा। आरोपी ने 31 जनवरी की रात को पहली बार उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। तब से लेकर वह कई बार ऐसा कर चुका था। आखिरी बार घर से भागते हुए पीड़िता की मां ने देख लिया था। जिसके बाद उसने बेटी से सच्चाई जानी तो वह उसे लेकर थाने पहुुंच गई। मामले की जांच एसआई रिचा चौहान (SI Richa Chauhan) कर रही है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी की जाना बाकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: लॉक डाउन में पत्नी छोड़कर गई तो फंदे पर झूला पति
Don`t copy text!