MP Political News: कांग्रेसी नेता मुखौटे पहनकर ठेले पर पेपर बेचने निकले

Share

MP Political News: एमपी में बेरोजगारी और शिक्षा जगत में प्रश्न पत्र को लीक करने वाले माफियाओं के खिलाफ अनूठे तरीके से किया गया प्रदर्शन

MP Political News
                                      ADVT

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP Political News) में बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस मुद्दा बनाने जा रही है। वहीं प्रदेश में एक—एक करके अनेकों प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कांंग्रेसी नेताओं ने अपने चेहरे पर प्रदेश सरकार में मंत्रियों के मुखौटे लगाकर प्रश्न पत्र ठेलों में बेचे। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की युवा नीति (MP Youth Policy) केवल दिखावा है। जमीन पर युवा परेशान है और उसे जॉब नहीं मिल रही।

यूथ कांग्रेस के नेताओं ने यह लगाए राजनीतिक आरोप

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस (MP Youth Congress) कार्यालय के सामने किया गया था। जिसका नेतृत्व यूथ विंग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी (Vivek Tripathi) कर रहे थे। छात्र हाथ ठेले पर शिवराज सरकार की शिक्षा दुकान लेकर निकले थे। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के प्रतीकात्मक मुखौटे कार्यकर्ताओं ने पहन रखे थे। ठेलों में कांग्रेसी नेता प्रश्न पत्र के साथ डिग्री और नौकरी बेच रहे थे। विवेक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार युवाओं और छात्र छात्राओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। प्रदेश में शिक्षा माफिया के हौंसले लगातार बढ़ रहे हैं। माफियाओं पर कार्यवाही करने की बजाए उन्हें संरक्षण दिए जाने का आरोप उन्होंने लगाया। सरकार ख़ुद कर्जा लेकर काम चला रही है। वह युवाओं को व्यवसाय के लिए कर्ज देने की बात कर रही है। त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सरकार की स्थिति डूबते हुए जहाज़ के कप्तान की तरह हो गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जॉली एलएलबी—2 फिल्म याद हैं ना!

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!