Bhopal News: घर वालों ने रिश्ता तलाशा तो नाबालिग ने वर्जिनिटी का खोला राज 

Share

Bhopal News: दस महीने पहले हुई थी इस गंदे काम की शुरूआत, आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। नाबालिग ने अपनी वर्जिनिटी का राज सबसे छुपाकर रखा था। जब उसके परिजन रिश्ते की बात करने लगे तो उसने मां को पूरी कहानी बताई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बिलखिरिया इलाके में हुई है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

इसलिए सामने आई पूरी कहानी

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर की रात लगभग सवा आठ बजे 510/22 धारा 452/376/376—2—एन/5/6 (घर में घुसकर, बलात्कार, कई बार बलात्कार और पोक्सो एक्ट का मामला) दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत 16 वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी राहुल विश्वकर्मा (Rahul Vishwakarma) है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग और राहुल विश्वकर्मा एक—दूसरे को लगभग डेढ़ साल से जानते हैं। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने की बात बोलकर उसे फंसाया था। पीड़िता ने उसकी बातों में आकर भरोसा कर लिया था। जिसके बाद दोनों के बीच 26 जनवरी को दोपहर लगभग दो बजे पीड़िता के घर में ही पहली बार शारीरिक संबंध बने थे। यह संबंध पीड़िता की माता—पिता की गैरमौजूदगी में बने थे। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान नाबालिग के माता—पिता ने उसकी शादी के रिश्ते ढूंढने शुरू कर दिए। यह देखकर पीड़िता घबरा गई और उसने अपनी मां को सारी बात बताई। उसने बताया की राहुल विश्वकर्मा ने उसे शादी के झांसा देकर कई बार बलात्कार कर चुका है। इसलिए वह दूसरे युवक के साथ शादी नहीं कर सकती है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

 भोपाल समाचार आज, आज की न्यूज,
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लो फ्लोर बस ने कार में मारी टक्कर
Don`t copy text!