Bhopal News: घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: पड़ोसी को देखकर भागा आरोपी, पुलिस कर रही तलाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में नाबालिग लड़की से घर में घुसकर छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) का मामला सामने आया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। नाबालिग की चीख सुनकर पड़ोसी आ गए थे। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत थाने में नाबालिग पीड़िता ने दर्ज कराई है। अशोका गार्डन पुलिस ने छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पिता ने की है दूसरी शादी

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। इस मामले में विकास उर्फ भूपेंद्र को पुलिस ने आरोपी बताया है। उसके खिलाफ धारा 452/354/506/7/8 (घर में घुसना, छेड़छाड़, धमकाना और पोस्को एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा है। उसके पिता ठेला लगाते है। पिता ने दूसरी शादी की है। पीड़िता पहले पत्नी की बेटी है। घटना वाले दिन उसकी सौतेली मां उसके मायके गई थी। पिता काम से बाजार गए थे। घर में पीड़िता और उसका छोटा भाई थे। तभी मोहल्ले में रहने वाला आरोपी विकास उर्फ भूपेंद्र (Vikash@Bhuprndra) पीड़िता से बात करने के बहाने घर आया। जहां बात करने के बहाने नाबालिग का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी उसे धमकाने (Minor Girl Bulling Case) लगा। जिसके बाद पीड़िता ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिनको देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी से संपर्क करना चाहा तो उसका फोन नंबर बंद आ रहा था।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Fake Bail News: जालसाज ने फर्जी जमानतदार की ली थी मदद

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!