Bhopal News: छेड़छाड़ करने वाला मकान मालिक गिरफ्तार

Share

Bhopal News: घर में अकेली पाकर बुरे इरादे से घर में घुस गया था मकान मालिक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कोलार इलाके से मिल रही है। यहां एक नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना हुई है। आरोपी मकान मालिक हैजिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इधर, एक भिखारी की लाश पुलिस को मिली है।

नाबालिग से छेड़छाड़

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 20 मई की दोपहर लगभग दो बजे धारा 452/354/7/8 (घर में घुसकर, छेड़छाड़ और पॉक्सो अधि​नियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी गोविंद चोटाले उम्र 28 साल है। वह सनखेड़ी कोलार इलाके में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मकान में ही पीड़िता का परिवार किराए से रहता है। पीड़िता की उम्र 15 साल है जिसकी पढ़ाई छूट गई है। माता—पिता नगर निगम में नौकरी करते हैं। आरोपी जब घर में घुसा तब परिजन कोई नहीं था।

भिखारी की मौत

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार एक वृद्ध की लाश मिली है। उसकी उम्र लगभग 65 साल है। पहचान रामलाल के रुप में हुई है। वह भीख मांगता था। सूचना सोनू मालवीय ने दी थी। पुलिस ने बताया कि पीएम के बाद शव को परिजनों के इंतजार में रखा जाएगा। परिजन यदि नहीं मिलते हैं तो सामाजिक संस्थाओं की मदद से अंत्येष्टि की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ढ़ाबा मालिक और उसके बेटे को पीटा 
Don`t copy text!