Bhopal Death Case: 8 साल की बच्ची 20 फीट से गिरी

Share

Bhopal Death Case: पांच दिन जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद तोड़ा दम

Bhopal Death Case
अस्पताल में भर्ती अंजली यादव जो अब इस दुनिया में नहीं रही

भोपाल। आठ साल की बच्ची जो 20 फीट उंचाई से जमीन पर आ गिरी। उसका पांच दिन इलाज भी चला। लेकिन, आखिरकार उसने दम (Bhopal Death Case) तोड़ दिया। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। हादसे में मौत के बाद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

दूसरी कक्षा में पढ़ती थी

अवधपुरी थाना पुलिस ने बताया अंजली यादव (Anjali Yadav) पिता छठीलाल यादव उम्र 8 साल निवासी 80 फीट रोड़ थाना अवधपुरी इलाके में रहती थी। छठीलाल एमपी नगर क्षेत्र में गार्ड की नौकरी करता है। उसकी तीन बच्चियां है। अंजली से दो छोटी बहनें है। एक कि उम्र सात तो दूसरी की पांच साल है। घटना वाले दिन 25 अगस्त को अंजली (Anjali Yaday Death Case) मकान की छत पर बच्चे के साथ खेल रही थी। पिता ड्यूटी पर गए थे। वहीं मां घर में काम कर रही थी। तभी अंजली 20 फीट उंचाई से नीचे जमीन पर आ गिरी। बच्ची के गिरते ही आवाज से लोग जमा हो गए थे। बाहर शोर सुनकर मां घर की बालकनी में आई। अंजली सिर के बल गिरी थी।

यह भी पढ़ें: मौत के कई बहाने आखिरकार वह महामारी के रुप में ऐसे सामने आई

पांच दिन से चल रहा था इलाज

अंजली को देखते ही मां की चीख और आंखे फटी की फटी रह गई। लोगों की मदद से उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने अंजली को चैक करने के बाद ब्रेन हैमरेज बताया था। बंसल अस्पताल में उसका पांच दिन तक इलाज चल रहा था। शनिवार शाम लगभग 5 बजे डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल से पुलिस को दूसरे दिन सुबह आठ बजे सूचना दी गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैमरे खंगालने के बाद लावारिस मिली जीप

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!