Bhopal News: शादी का बोलकर थाने से ले गया आरोपी

Share

Bhopal News: डिलीवरी में मदद करने आई नाबालिग के साथ बड़ी बहन के देवर ने किया बलात्कार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक नाबालिग से बलात्कार (Minor Girl Rape Case) का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की बहन का देवर है। वह शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। नाबालिग उसकी बहन की गर्भवती होने के दौरान उसके ससुराल आई थी। बहन के साथ हुई घटना का पता लगते ही परिजन आरोपी को थाने ले गए थे। जहां आरोपी ने नाबालिग से शादी करने का वादा किया। इसके बाद परिवार घर लौट गया। जब दोनों पक्षों की बात नहीं बनी तो दोबारा मामला थाने पहुंचा था।

घर जाकर आरोपी मुकर गया

टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने रविवार—सोमवार की दरमियानी रात लगभग एक बजे बलात्कार की एफआईआर दर्ज की है। मामले में आरोपी पीड़िता की बहन का 18 वर्षीय देवर है। उसके खिलाफ 322/21 धारा 376—2—एन/5/6 (कई बार बलात्कार और पॉक्सो एक्ट) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायत 16 वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया वह निशातपुरा इलाके में रहती है। उसकी बड़ी बहन की डिलीवरी होना थी। बहन की मदद और उसकी देखरेख के लिए परिजनों ने उसे बहन की ससुराल भेजा था। वह पिछले दो महीनों से बहन के साथ थी।
वहीं उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। उसने शादी करने की बात बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध (Bhopal Rape News) बनाए। ऐसा उसने कई बार किया। इसकी भनक पीड़िता के परिजनों को लग गई। वह उसे थाने लेकर पहुंचे। जहां आरोपी पीड़िता के बालिग होने पर शादी करने राजी हो गया। इस कारण पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ कोई मामला दर्ज ​नहीं किया। घर आए परिजनों के सामने आरोपी पलट गया। उसके बाद दोबारा नाबालिग के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाई

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!