Bhopal News: नाबालिग लड़के ने छात्रा को कट मारा

Share

Bhopal News: दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई एक—दूसरे के खिलाफ एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। साइकिल से छात्रा को कटबाजी दिखाना नाबालिग को महंगा पड़ गया। यह मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है। बेटी को परेशान करते उसके पिता ने देख लिया था। इस बात से नाराज उसके पिता ने नाबालिग लड़के को डांट लगा ​दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के विवाद हो गया। दोनों परिवार एक—दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंच गया।

सातवीं कक्षा में पढ़ती है छात्रा

बिलखिरिया थाना पुलिस ने मंगलवार शाम साढ़े छह बजे 11 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर नाबालिग लड़के ​के खिलाफ धारा 354/354—क—1 आई/व्ही/ख,354—घ/9आई,9एम/10 (पीछा करना, पीछा करके परेशान करना और पोस्को एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया वह ग्राम कोलुआ की रहने वाली है। वह कक्षा सातवीं की छात्रा है। उसके पिता किसानी करते हैैं। आरोपी नाबालिग लड़का उसके ही गांव में रहता है। वह कक्षा आठवी में पढ़ाई करता है। कई दिनों से नाबालिग लड़का छात्रा को स्कूल आते—जाते समय साइकिल से कटबाजी दिखाता था। पीड़िता ने उसे ऐसा ना करने के लिए समझाया भी था। लेकिन, वह उसकी हरकतों से बाज नहीं आया। पीड़िता ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। पिता ने उसे रोज की तरह स्कूल जाने के लिए बोला। पीछे से पीड़िता के पिता के लिए आने के लिए बोला।

पिता को समझाना महंगा पड़ा

पीड़िता के साथ दोबारा लड़के ने वहीं हरकत दोहराई। जिसे पीछे आ रहे पिता ने देख लिया। वह लड़के के पास पहुंचा और उसे ऐसा करने के कारण डांट लगा दी। बीच रास्ते में तमाशा देख गांव के लोग जमा हो गए। घटना की भनक नाबालिग लड़के के बेटे के परिजनों को लग गई थी। जिसके बाद नाबालिग 14 वर्षीय लड़के की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ धारा 294/323/506/3—1/द,3—1ध,3—2,75 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाने, एट्रो सिटी एक्ट और किशोर न्याय बच्चों की देखभाल संरक्षण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नर्सिग छात्रा समेत दो नाबालिग छेड़छाड़ की शिकार

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!