Bhopal News: घर में गिरने के बाद परिजन ले गए थे अस्पताल, पीएम के लिए भेजा शव
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210909-WA0010-300x225.jpg)
भोपाल। एक मनोरोगी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजन उसे घर में गिरने के बाद भोपाल एम्स अस्पताल इलाज कराने पहुंचे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाने क्षेत्र की है। भोपाल एम्स डॉक्टर ने चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा।
मानसिक हालत ठीक नही थी
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना ईडन गार्डन (Eden Garden) में हुई है। यहां शनिवार सुबह 40 वर्षीय विभा सूद (Vibha Sood) बाथरुम में गिर गई थी। उसके पिता राजपाल सूद (Rajpal Sood) का निधन हो चुका है। उसकी देखभाल मां करती थी। विभा सूद की शादी नहीं हुई थी। क्योंकि पिछले छ: साल से उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं चल रही थी। मां उसका इलाज भी करा रही थी। पुलिस को घटना की सूचना डॉक्टर भोगाराम ने दी थी। अवधपुरी थाना मर्ग 48/24 कायम कर लिया है। इस मामले की जांच सहायक लाल कुमरे (Sahayak Lal Kumre) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। अभी संदेहास्पद जैसी कोई बात पुलिस के सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव पीएम केे लिए भेज दिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।