Bhopal Rape Case: दलित युवती के पति को पूर्व प्रेमी कर रहा ब्लैकमेल

Share

Bhopal Rape Case: परेशान पति ने दी तलाक की धमकी तो पीड़िता ने पुलिस से मांगी मदद

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दलित युवती से बलात्कार (Bhopal Rape Case) का एक मामला सामने आया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। आरोपी युवती का पूर्व प्रेमी रह चुका है। उस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे। जिससे वह गर्भवती हो गई थी और उसका उसने गर्भपात भी कराया था। दोनों के बीच की कुछ अश्लील तस्वीरें भी उसके पास थी। उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी वह उसके पति को दे रहा था। युवती उसको मोटी रकम भी दे चुकी है।

आरटीओ में हुई थी मुलाकात

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया 23 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता दलित परिवार की रहने वाली है। पीड़िता की शादी से पहले 2018 में आरटीओ में ड्राइविंग लायसेंस बनाने गई थी। उसी दौरान वहां उसकी मुलाकात आरोपी हर्षित सोनी (Harshit Soni) नाम के व्यक्ति से हुई थी। हर्षित सोनी आरटीओ में नौकरी करता है। उसी वक्त दोनों ने एक—दूसरे का नंबर ले लिया था। हर्षित सम्राट कॉलोनी अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। हर्षित ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ पहली बार उसके रूम में शारीरिक संबंध (Bhopal Rape Case) बनाए थे।

गर्भपात की खिलाई थी गोलियां

पीड़िता ने बताया हर्षित मौका देखकर उसे कभी ऐशबाग तो कभी इंद्रपुरी इलाके में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाता था। इसी बीच युवती का गर्भ ठहर गया था। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात बोली तो उसने बहाना बनाकर बात टाल दी। आरोपी ने युवती को गर्भपात (Bhopal Rape And Abortion Case) की गोलियां खिला दी थी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। हर्षित और युवती के संबंधों की उसके फोटो—वीड़ियो बना लिया था। वह उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती से करीब 70 हजार रूपए ऐंठ चुका है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह दे रहा था धमकी

पीड़िता ने बताया जनवरी महीने में परिजनों ने उसकी शादी समाज में करवा दी। शादी की भनक लगते ही आरोपी ने उसके पति का नंबर निकाल लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके नंबर पर दोनों की अश्लील फोटो भेज दी थी। फोटो देखते ही पति गुस्से से आग बबूला हो गया। युवती ने पति को सारी सच्चाई बयां कर दी। युवती ने पति को भरोसा दिलाया कि आरोपी के साथ उसका कोई लेना—देना नहीं है। लेकिन, आरोपी उसकी हरकतों से बाज नहीं आया। वह फोन करके फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसकी हरकतों से पीड़िता का पति परेशान हो गया। रविवार शाम सात बजे पुलिस ने धारा 376/2एन/313/386/3/2/3/1 (कई बार बलात्कार, गर्भपात कराना, ब्लैकमेलिंग, ऐट्रो सिटी एक्ट) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!