MP BJP News: स्वच्छता सैनिकों को तीन केंद्रीय मंत्रियों ने किया सम्मानित

Share

 MP BJP News: प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर, बावडी और तालाबों में जाकर की सफाई

MP BJP News
मध्यप्रदेश भाजपा मुख्यालय— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश प्रदेश भाजपा (MP BJP News) की तरफ से सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 7 अप्रैल से हुई थी। इसके तहत 18 अप्रैल को स्वच्छता सैनिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें तीन केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, प्रहलाद पटेल और गजेंद्र सिंह शेखावत भी अलग—अलग जगह पर पहुंचे थे। यह कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को विश्व धरोहर दिवस भी था। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदिर, बावडी, तालाब और अन्य स्मारकों में जाकर सफाई की।

यहां हुए थे आयोजन

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार छतरपुर पहुंचे थे। उन्होंने नगर परिषद नगर पालिका में कार्यरत स्वच्छता सैनिकों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे। इसी तरह केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने स्वच्छता सेनानियों का किया सम्मान। दमोह जिले के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सम्मान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल समेत अन्य नेता मौजूद थे। ग्वालियर जिले के विनय नगर ग्रीन गार्डन स्कूल में स्कूली छात्रों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन सांसद विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में हुआ। उज्जैन जिले के सभी 9 मंडलो में स्वच्छता सैनिकों को सम्मानित किया गया। इंदौर, गुना और जबलपुर जिले में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। शाजापुर और शिवपुरी में भी स्वच्छता सैनिकों को सम्मानित किया गया।
यह समाचार भी पढ़िए: नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Covid—19 News: इंदौर ने चिंता बढ़ाई, प्रदेश में संख्या 33 पहुंची
Don`t copy text!