एमपी में Penumbral Lunar Eclipse का ऐसा होगा असर

Share

Penumbral Lunar Eclipse: पूर्वी अरुणाचल में आंशिक चंद्रग्रहण तो देश के पूर्वी भाग में उपछाया चंद्रग्रहण

Penumbral Lunar Eclipse
चंद्र ग्रहण के बारे में बताते हुए सारिका घारु।

भोपाल। गुरु नानक देव जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का उदित होता चंद्रमा भारत और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों एवं शहरों के लिए अलग-अलग चांदनी के साथ आकाश में होगा। ऐसा इस साल के अंतिम चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना (Penumbral Lunar Eclipse) के कारण होगा। यह जानकारी सारिका घारू ने दी है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी भाग में चंद्रमा आंशिक ग्रहण (पार्शियल लुनार इकलिप्स) के साथ उदित होगा। वहीं पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में चंद्रमा उपछाया ग्रहण (पेनुम्ब्रल लुनार इक्लिप्स) की स्थिति में होगा। मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी 26 जिलों में उपछाया ग्रहण घटित होगा लेकिन महसूस नहीं होगा।

महसूस नहीं होगा ग्रहण

सारिका घारू ने बताया कि मध्य एवं पश्चिमी 26 जिलों में यह चंद्र ग्रहण न तो होगा न ही दिखेगा। ग्रहण भारतीय समय अनुसार दिन में 11 बजकर 32 मिनिट पर आरंभ होगा। ग्रहण शाम 5 बजकर 34 मिनिट पर समाप्त होगा। क्योंकि इस समय भारत में दिन होगा तथा चंद्रोदय नहीं होगा। इसलिए इसे देखा नहीं जा सकेगा। लेकिन, शाम होते-होते भारत के पूर्वी राज्यों तथा मध्य प्रदेश के 26 जिलों में उदित होता चंद्रमा उपछाया ग्रहण वाला होगा। उपछाया ग्रहण में चंद्रमा की चमक में इतना कम अंतर आता है कि खाली आंखों से महसूस नहीं किया जा सकता है। इसलिए 26 जिलों में ग्रहण की खगोलीय घटना तो होगी पर महसूस नहीं होगा।

ग्रहण को लेकर कुछ खास बातें

सारिका घारू (Sarika Gharu) ने बताया कि इस ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 2 मिनट होगी आंशिक ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट होगी। ग्रहण कभी अकेला नहीं आता चंद्रग्रहण के दो सप्ताह बाद या तो पहले सूर्य ग्रहण आता है। इस बार भी ग्रहण के बाद 4 दिसंबर को पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन, यह भारत में नहीं दिखेगा। जब परिक्रमा करते हुए चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आती है तो सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंचता। जिससे पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा की चमक कम हो जाती है। इसे चन्द्रग्रहण कहते हैं। यह पूर्ण, आंशिक एवं उपछाया तीन प्रकार का होता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेल्ट से पीट—पीटकर किया अधमरा

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Penumbral Lunar Eclipse
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!