Gwalior News: शर्ट पर बटन टांकते—टांकते टांका भिड़ा, ट्रेक पर मिली लाशें

Share

Gwalior News: दो बच्चों की मां और एक कुंवारे व्यक्ति की लाश मिली, प्रेम प्रसंग की संभावना से पुलिस ने नहीं किया इंकार

Gwalior News
सांकेतिक चित्र

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की ताजा न्यूज ((Gwalior News)) यह है कि एक युवक—युवती की लाश रेलवे पटरी पर मिली है। दोनों एक कंपनी में शर्ट के बटन टांकने जाते थे। पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का होने से इंकार नहीं किया है। जिस युवक की लाश मिली है वह कुंवारा है। जबकि महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

दोनों थे लापता

जानकारी के अनुसार यह सिर कटी लाश होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव कई हिस्सों में बिखरा हुआ था। जिन्हें जोड़कर उनकी पहचान की गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शव की पहचान बहोड़ापुर के किशनबाग निवासी 45 वर्षीय मिथिलेश कुशवाहा और सोनू नामदेव के रुप में हुई है। महाराजपुरा थाना इस खुदकुशी के मामले की जांच कर रहा है। मिथिलेश कुशवाहा (Mithilesh Kushwaha) और सोनू नामदेव दतिया (Datiya) शहर के रहने वाले थे। इसलिए एक—दूसरे को पहले से पहचानते थे। जांच में पता चला है कि मिथिलेश कुशवाहा की शादी आशाराम के साथ हुई थी। जबकि सोनू यादव (Sonu Yadav) अभी भी कुंवारा ही था। महिला का पति पानीपुरी का ठेला लगाता है। जांच में पता चला है कि दोनों एक पखवाड़े से लापता भी थे। जिसकी गुमशुदगी बहोड़पुर थाने में दर्ज है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : महिला पर चाकू से किए 22 वार, फिर मार दी गोली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Gwalior News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!