Bhopal Dowry Case: प्यार में शादी के बाद युवती को मिला ऐसा धोखा

Share

Bhopal Dowry Case: प्रेमी जो शादी के बाद पति होने पर मांगने लगा कार और 10 लाख

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्यार के पेंच में फंसी एक युवती की लव मैरिज के बाद मुसीबतें खड़ी हो गई। उसके प्रेमी जो शादी के बाद पति बना वह उससे दहेज (Bhopal Dowry Case) मांगने लगा। उसका कहना था कि वह रिश्तों को नाम देने पर 10 लाख रुपए और कार का इंतजाम करे। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस ने महिला के बयान पर पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा (Bhopal Domestic Violence) दर्ज कर लिया है। इधर, दो अन्य थानों में भी महिलाओं ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं।

ऐसे हुई थी शादी

मिसरोद थाना पुलिस ने बताया नीतू अग्रवाल पति अनुराग श्रीवास्तव उम्र 39 साल निवासी सौम्या फारच्यून हैरिटेज में रहती है। नीतू और अनुराग (Anurag Shrivastav) शादी से एक—दूसरे को पसंद करते है। दोनों पक्षों को इस रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था। होटल पलाश में दोनों की शादी जुलाई, 2008 में हुई थी। इसके बाद ससुराल में कुछ दिन तक ठीक चला। अचानक बाद में सास ममता (Mamta Shrivastava) और ननद प्रांजल (Pranjal Shrivastava), अनुपमा (Anupama Shrivastava), आरती (Arti Shrivastava) उसे सताने लगे। सभी उसको दहेज को लेकर ताना मारा करते थे। सास—ननद कहती थी कि यदि यह लव मैरिज नहीं होती तो 10 लाख और कार अनुराग श्रीवास्तव को जरुर मिलती। पुलिस ने सोमवार रात पति समेत ससुराल वालों के पांच लोगों के खिलाफ धारा 498ए (प्रताड़ना) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बेटे की हा—ना में पिता ने खाया सल्फास

चार साल पहले हुई शादी

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

महिला थाना पुलिस ने बताया 29 वर्षीय महिला ने सोमवार शाम साढ़े चार बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला तुलसी नगर इलाके की रहने वाली है। परिजनों ने उसकी शादी चार साल पहले रतलाम (Ratlam Hindi News) निवासी वैभव सक्सेना (Vaibhav Saxena) से हुई थी। दहेज में गृहस्थी के सामान और मोटी रकम मिलने के बाद भी ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना मारते थे। वह मायके वालों से 10 लाख रूपए लाने के लिए कहते थे। पुलिस ने आरोपी वैभव सक्सेना, निशी (Nishi Saxena), प्रभात (Prabhat Saxena), गौरव (Gaurav Saxena) के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के एक आईपीएस जिनका उनकी पत्नी ने किया था स्टिंग आॅपरेशन, जिसके कारण उनकी नौकरी पर बन आई

एक लाख रूपए मांगे

महिला थाना पुलिस ने बताया 20 वर्षीय महिला चित्रगुप्त सोसायटी साईं बोर्ड अरेरा कॉलोनी में रहती है। परिजनों ने उसकी शादी जनवरी, 2019 में राजगढ़ निवासी राजा खान (Raja Khan) से कराई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज में एक लाख रूपयों की मांग को लेकर परेशान करते थे। इससे वह तंग आ चुकी थी। महिला ने सोमवार रात आरोपी राजा खान, जेठानी नमजुन, सास कमरूनिशा (Kamrunisha), जेठ अशफाक के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News: चीन की बजाय राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर हमले कर रहे: शिवराज सिंह चौहान
Don`t copy text!