MP BJP News: चीन की बजाय राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर हमले कर रहे: शिवराज सिंह चौहान

Share

MP BJP News : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रदर्शनी के उदघाटन सत्र पर बोलते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा

MP BJP News
शिवराज सिंंह चौहान, मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

भोपाल। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Shayama Prasad Mukharji Punayatithi) की मंगलवार को पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश (MP BJP News) की राजधानी भोपाल (Bhopal BJP News) में स्थित दीन दयाल भवन (Deen Dayal Bhavan Bhopal) में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में कई तरह के राजनीतिक घटनाक्रम हुए जो प्रदेश की सुर्खियों में तब्दील हो गए। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को घेरते हुए कहा कि चीन पर हमले की बजाय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) पर वे हमला कर रहे हैं। वे पत्रकारों के पूछे गए एक सवाल पर यह जवाब दे रहे थे।

यह घटिया राजनीति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि राहुल गांधी के बयान सेना को हतोत्साहित करने वाला है। सेना के हौसले पर सवाल खड़े करना उन्होंने शर्मनाक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी देश की सुरक्षा पर बात आई है तब भाजपा सदा कांग्रेस के साथ थी। उन्होंने कहा जिस तरह से राहुल गांधी एक के बाद एक देश की सेना का अपमान कर रहे हैं वह देश बर्दाशत नहीं करेगा। मुख्यमंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रदर्शनी (Shayama Prasad Mukharji Exhibition) उदघाटन सत्र के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

भोपाल सांसद बेसुध हुई

प्रदर्शनी में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sansad Sadhvi Pragya Thakur) भी पहुंची थी। उनके खिलाफ राजधानी में लॉक डाउन के दौरान जनता के बीच नहीं रहने पर मुद्दा बनाकर पोस्टर भी चिपकाए थे। इसलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद भोपाल सांसद प्रदर्शनी में भाग लेने पहुंची थी। तभी वह अचानक बेसुध (BJP Office Me Sansad Giri) होकर गिर गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाकर उनके निवास पर पहुंचाया। सांसद के समर्थकों ने बताया कि शुगर लो होने की वजह से वे बेसुध हो गई थी। उन्हें चिकित्सकों ने निवास पर जाकर परीक्षण भी किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पोंछा लगाकर हत्या के मिटाए सबूतों में पुलिस तलाश रही कातिल का सुराग

गुटों पर बटी कांग्रेस

Bhopal Political News
पूर्व मंत्री और भाजपा से विधायक विश्वास सारंग

इधर, पूर्व मंत्री और नरेला विधायक विश्वास सारंग (MLA Vishwash Sarang) ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रदेश में कांग्रेस गुटों पर बटी हुई है। इसलिए वह अपना विपक्ष में अपना नेता नहीं चुन पा रही है। किसानों के डिफाल्टर होने पर उन्होंने कहा कि यह कर्ज माफी का झुनझुना कांग्रेस ने थमाया था। अब यह आंकड़े जनता के सामने आ रहे हैं। सांरग तबादलों पर बोले कि यह रुटीन प्रक्रिया है। कांग्रेस के कार्यकाल में एक अफसर का दिन में तीन बार तबादला होता था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!