Bhopal Dowry Case: लॉकडाउन में हुई शादी, दहेज में नहीं मिली कार

Share

Bhopal Dowry Case: चार महीने बाद पत्नी थाने पहुंची, मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। लॉक डाउन में हुई शादी का असर (Bhopal Dowry Case) अब देखने को मिल रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) का है। उस वक्त मायके वालों ने ससुराल वालों को कार नहीं दी थी। इस बात से नाराज पति ने महिला को घर से चलता कर दिया। चार महीने बाद महिला को पुलिस से मदद लेना पड़ी। इधर, एक अन्य प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ है।

ऐसे तय हुआ था रिश्ता

महिला थाना पुलिस ने बताया 27 वर्षीय युवती चांदबड़ की रहने वाली है। शादी शिवनगर छोला इलाके में रहने वाले संजीव गुप्ता (Sanjeev Gupta Dowry Case) के साथ तय हुई थी। शादी 26 अप्रैल, 2020 में हुई थी। शादी से पहले 24 मार्च को देशभर में लॉक डाउन लग गया था। अप्रैल में शादी नहीं होती तो एक साल के लिए बात टल जाती। इसलिए दोनों पक्षों की सहमती के बाद शादी हो गई थी। जब दहेज की बात आई तो ससुराल वालों ने लड़की को प्राथमिकता में बताया। इसके बावजूद परिजनों ने दहेज में जितना हो सकता है दान दिया। ससुराल वालों के साथ उसके संबंध मधूर थे। तीन महीने बाद लॉकडाउन खुलते ही पति कार मांगने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया। वह कार के साथ पांच लाख रूपए भी मांगने लगा। पुलिस ने संजीव गुप्ता के खिलाफ गुरूवार शाम 5:49 पर धारा 498ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दिल्ली से भोपाल आ रहे व्यक्ति की कार चोरी

पति बोला दहेज में लाई क्या

महिला थाना पुलिस ने बताया 27 वर्षीय युवती गुफा मंदिर अशोका गार्डन इलाके में रहती है। उसकी शादी 2017 में कमला नगर रेत घाट निवासी ताहिर खान (Tahir Khan) से हुई थी। ताहिर मजदूरी करता है। मायके वालों ने दहेज में गृहस्थी के सामान, रकम दी थी। लॉकडाउन लगा और घर में कलह होना शुरू हो गई। छोटी—छोटी बात पर विवाद होने लगा। विरोध करने पर ताहिर का बोलना था वह दहेज में लाई ही क्या है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर सोमवार शाम 6:27 पर धारा 498ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: लॉक डाउन में घर बैठे कामगारों और गरीबों के लिए प्रधानमंत्री की मुफ्त स्कीम में आखिर है क्या जानिए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!