Bhopal News: लिव इन पार्टनर को धारदार हथियार मारकर किया लहूलुहान 

Share

Bhopal News: एक दिन पहले अपने घर ले गया, अगली सुबह उसके घर पर वापस छोड़ भी गया, बहन के साथ बातचीत करते वक्त हुआ यह कांड

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हमीदिया अस्पताल की पूर्व सफाई कर्मी को धारदार हथियार से वार करके लहुलूहान कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। वारदात को अंजाम उसके लिव इन पार्टनर ने दिया है। जिसके साथ उसके सात साल से लिव इन में संबंध हैं। यह बात आरोपी के परिवार को भी पता है।

हमीदियाा अस्पताल में कराया मां—बेटी ने भर्ती

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 8 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुआ था। जख्मी महिला की उम्र 30 साल है। वह शादीशुदा भी है। पीड़िता ईदगाह हिल्स स्थित वाजपेयी नगर मल्टी में रहती है। वह पहले हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में सफाई का काम करती थी। आरोपी अजय कुमार (Ajay Kumar) है जो कुछ दिनों से उसके पास नहीं जा रहा था। इसलिए वह अचानक आया और अपने घर ले गया। अगले दिन महिला को उसके घर भी छोड़ आया। पीड़िता ने बताया कि जब वह अजय कुमार की बहन से बातचीत कर रही थी। तभी आवेश में आकर उसने कोई धारदार चीज से उसके पेट पर दो बार वार किया। उसने गले के पास पैर से वार भी किया। इस मारपीट में पीड़िता का भी मोबाइल टूट गया। घटना की जानकारी पुलिस को हमीदिया अस्पताल से मिली थी। घायल को आरोपी की मां और उसकी बहन ही अस्पताल लेकर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 08—09 मार्च की दरमियानी रात लगभग दो बजे 107/24 धारा 294/324/506 (गाली—गलौज, धारदार हथियार से हमला और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजश्री गुटखा फैक्ट्री का कर्मचारी दूसरे कारखाने में घुसा
Don`t copy text!