MP Cop News: तीन दिन का पेट्रोल—डीजल बाकी

Share

MP Cop News: बजट नहीं हुआ मंजूर तो पुलिस पेट्रोलिंग से लेकर कई अन्य कार्यों पर सीधा पड़ेगा असर

MP Cop News
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भवन- फ़ाइल फोटो

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिन पहले ही साहस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे थे। वे साहस को सम्मान नहीं देने पर उसके बांझ होने की बात कर रहे थे। उसी पुलिस (MP Cop News) महकमे से जुड़ी एक खबर सामने आई है। यह रिपोर्ट नवदुनिया समाचार पत्र में बृजेंद्र ऋषिश्वर (Brajendra Rishishwar) की तरफ से सार्वजनिक की गई है। जिसमें बताया गया है कि राजधानी पुलिस के पास सिर्फ तीन दिन ईधन बाकी है।

आम नागरिकों के लिए पंप हुए बंद

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि राजधानी में 300 से अधिक पुलिस के वाहन है। यह वाहन पुलिस अफसरों के अलावा थानों में कानून—व्यवस्था की ड्यूटी में काम आते हैं। पुलिस के पास बजट की भारी कमी है। इस कारण 50 लाख रूपए की एफडी तोड़नी पड़ी है। इतना ही नहीं पुलिस विभाग के दो पेट्रोल पंप पर आम लोगों के लिए डीजल—पेट्रोल वितरण पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भोपाल शहर में पुलिस वाहनों का बजट प्रतिवर्ष साढ़े छह करोड़ रूपए हैं। जिसको चार किस्त में जारी किया जाता है। पुलिस मुख्यालय में योजना विभाग के एडीजी अनिल कुमार के हवाले से बताया गया है कि सरकार से 17 करोड़ रूपए अतिरिक्त आवंटित करने की मांग की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: मीट कारोबारी ने मछली व्यापारी को पीटा
Don`t copy text!