Bhopal Road Mishap: बाइक से उछलकर गिरी महिला की मौत

Share

भीख मांगने वाले व्यक्ति की ब्रिज पर मिली लाश

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक फोटो

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी एक महिला की मौत (Bhopal Road Accident Case) हो गई। दुर्घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। इधर, पुलिस को एक लावारिस व्यक्ति (Bhopal Road Mishap) की लाश मिली है जो भीख मांगता था। उसके पास से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान हो गई है।

पति चला रहा था बाइक

गोविंदपुरा पुलिस ने द क्राइम इंफो डॉट कॉम thecrimeinfo.com को बताया कि दुर्घटना 21 जून की सुबह 8 बजे हुई थी। बाइक मुरली मुरकानी चला रहा था। पीछे पत्नी कौशल्या मुरकानी (Koushlya Murkani Road Accident Case) उम्र 63 साल बैठी थी। परिवार बैरागढ़ इलाके का रहने वाला है जो अवधपुरी की तरफ जा रहा था। भेल स्थित नटराज भवन के सामने गड्ढे में बाइक उछल गई। जिस कारण पत्नी गिर गई थी। उसको पालीवाल अस्पताल ले जाया गया। जहां कौशल्या की मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है।

 

भिखारी की लाश मिली

इधर, मंगलवारा थाना पुलिस को भारत टाकीज ब्रिज पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान खुमान सिंह पिता कमोद सिंह उम्र 40 साल के रुप में हुई है। वह विदिशा के नटेरन का रहने वाला था। परिजनों से बातचीत होने के बाद घटना की जानकारी पुलिस ने दी है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: परेशान पिता को जालसाजों ने मुश्किल में डाला
Don`t copy text!