Bhopal News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, शराब पीने को लेकर घर में होती थी कलह

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शराब पीने की लत ने घर में कलह का सामान खड़ा कर दिया। विवाद पति-पत्नी के बीच होता था। इसी विवाद के बाद आवेश में आकर पति ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के बैरागढ़ इलाके की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

जीजा ने दी थी पुलिस को खबर

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 16 अगस्त की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे बेहटा गांव से भगवान मांझी (Bhagwan Manjhi) ने फांसी लगाने की सूचना दी थी। शव की पहचान दशक मांझी पिता मुन्नू मांझी उम्र 30 साल के रूप में हुई। वह पुराना विसर्जन घाट के नजदीक रहता था। दशक मांझी (Dashak Manjhi) मिस़्त्री का काम करता था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह काफी शराब पीता था। जिस कारण पत्नी से उसकी कलह होती थी। घर के नजदीक ही उसका जीजा भगवान मांझी (Bhagwan Manjhi) भी रहता था। घटना से पहले दशक मांझी की पत्नी से नोकझोक हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। विवाद के बाद पत्नी चली गई। वह जब वापस लौटी तो पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 28/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एएसआई भगवान धुर्वे (ASI Bhagwan Dhurve) कर रहे हैं। जनहित में संदेशः आवेश आना या फिर आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि ऐसा महसूस होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चैबीस घंटे चिकित्सक निशुल्क इलाज के लिए उपलब्ध रहते हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रायसेन के मजदूर की फांसी पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!