Bhopal News: एक घटना ने तबाह कर दिया परिवार

Share

Bhopal News: बच्चे की मौत के बाद पत्नी छोड़कर चली गई, फांसी के फंदे पर पिता को देखकर घर छोड़कर गायब हुई नाबालिग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ईश्वर जब परीक्षा लेता है तो उसमें धन, वैभव के साथ—साथ धैर्य भी शामिल होता है। धन और वैभव साथ छोड़ सकते हैं। लेकिन, धैर्य मनुष्य के साथ रहता है। इसलिए विचलित होने की बजाय निष्कर्ष पर ध्यान देना चाहिए। हम यह बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि एक झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) में स्थित कोलार इलाके की है। यहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी (Bhopal Suicide Case) थी। जिसने फांसी लगाई उसकी बेटी भी यह देखकर घर छोड़ लापता हो गई (Minor Girl Missing News) थी। हालांकि पुलिस के प्रयासों से वह तलाश ली गई।

इस कारण तबाह हुआ परिवार

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 03 फरवरी की सुबह लगभग आठ बजे पंचम तोमर ने उसके भाई हरि सिंह तोमर पिता दुलजी सिंह तोमर उम्र 40 साल के मौत की सूचना दी थी। यह घटना कजलीखेड़ा इलाके में हुई थी। यहां पहुंचने पर पुलिस हरि सिंह तोमर (Hari Singh Tomar) को पहचान गई। शव गमछे के फंदे से लटका था। दरअसल, तीन साल पहले उसके बेटे की खंती में डूबकर मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी पत्नी भी उसको छोड़कर चली गई थी। वह परिवार से अलग रहने लगा था। परिवार मूलत: राजस्थान का रहने वाला है। रोजगार की तलाश में आकर यहां बस गया था। हरि सिंह तोमर शराब पीने लगा था। उसके साथ चार साल की बेटी भी रहती थी। वह घटना के बाद नहीं मिली तो पुलिस ने उसकी तलाश की। जब वह मिली तो उसने बताया कि पिता को फांसी पर लटका देखकर वह डर गई थी। कोलार पुलिस मर्ग 10/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: डायल—100 इंजीनियर के घर चोरों का धावा

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!