Bhopal News: गारमेंट कारोबारी के मकान से जेवरात चोरी 

Share

Bhopal News: तीन महीने पहले सूटकेस में रखे थे, पुलिस ने सादा चोरी का मामला दर्ज किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला गारमेंट कारोबारी के मकान से सोने—चांदी के जेवरात चोरी चले गए। यह घटना तीन महीने के भीतर में अंजाम दी गई है। वारदात भोपाल Bhopal News()शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई है।

यह पता लगा रही है पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात 01 अक्टूबर, 2023 से 31 जनवरी,2024 के बीच हुई थी। जिसकी शिकायत अर्सा मंगलानी (Arsa Manglani) पति स्वर्गाीय बदूमन मंगलानी उम्र 50 साल ने दर्ज कराई है।  वह पिपलानी स्थित गुप्ता कालोनी (Gupta Colony) में रहती है। अर्सा मंगलानी की घर में ही छोटी से कपड़ों की दुकान है। मामले की जांच एएसआई अजय सिंह (ASIAjay Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस को सुराग नहीं मिला है। अर्सा मंगलानी की बेटी है जो गोद ली हुई है। उसने तीन महीने पहले सूटकेट में सोने—चांदी के जेवरात रखे थे। पुलिस ने फिलहाल 73/24 धारा 380 सादा चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने कहा विष तो शिव पी लेते है, कमलनाथ बोले- ‘अब तो रोज पीना पड़ेगा’
Don`t copy text!