Bhopal Political News: कृष्णा घाडगे के खिलाफ धार्मिक वैमनस्यता फैलाने का प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal Political News: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना के खिलाफ आयोजित रैली के दौरान पाकिस्तानी एजेंट बोलकर भीड़ को उकसाने और मध्य विधानसभा के विधायक को धमकाने का आरोप, कांग्रेस नेता ने एजेंट का नाम पूछने दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal Political News
सांकेतिक चित्र टीसीआई

भोपाल। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी तारतम्य में भोपाल (Bhopal Political News) शहर के जहांगीराबाद में भाजपा नेता ने रैली आयोजित की थी। इस रैली में भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद को धमकाया था। इसके अलावा पाकिस्तानी एजेंट भोपाल में होने की बात बोली थी। इन आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता ने थाने में आवेदन दिया था। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एफआईआर में यह लगाए गए हैं आरोप

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण 30 अप्रैल को दर्ज किया गया है। थाने में शिकायत यशवंत यादव (Yashwant Yadav) पिता स्वर्गीय भगवान दास यादव उम्र 62 साल ने दर्ज कराया। वे कारोबारी के साथ कांग्रेस (Congress) नेता भी है। उन्होंने भाजपा (BJP) नेता कृष्णा घाडगे (Krishna Ghadge) के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में शिकायत की थी। जिसमें आरोप है कि जहांगीराबाद स्थित एक्सटॉल कॉलेज (Extol College) के पास रैली 27 अप्रैल को आयोजित हुई थी। जिसका वीडियो (Video) अगले दिन सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया। उस रैली में पुलिस भी मौजूद थी। जिसमें मध्य विधानसभा से विधायक आरिफ मसूद (MLA Arif Masood) को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा पाकिस्तानी एजेंट बोललकर सांप्रदायिकता फैलाने और भड़काउ भाषण देने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने इन आरोपों पर प्रकरण 119/25 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण पुलिस ने 30 अप्रैल को दर्ज किया है। यशवंत यादव का आरोप है कि इस तरह के बयानों से लोगों में भावनाएं भड़क सकती है। इधर, इन आरोपों पर कृष्णा घाडगे ने कहा कि 28 लोगों की मौत पर श्रृद्धांजली सभा रखी थी। मेरी तरफ से पाकिस्तानी सोच वालों पर टिप्पणी की गई थी। इसके अलावा मैंने भोपाल में चल रहे लव जिहाद मामले से जुड़े एक आरोपी जो जहांगीराबाद इलाके में रहता है उसको लेकर बयान दिया था। मेरा सवाल यह है कि यह बयान देने पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों की सोच पर सवाल उत्पन्न होता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: महिला उप पंजीयक रिश्वत लेते गिरफ्तार 
Don`t copy text!