Bhopal News: विवाहिता के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, पति को छोड़कर उसको अपनाने के लिए किया था करार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। विवाहिता के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। आरोपी से पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उसकी पति से नहीं बनती थी। जिसका फायदा आरोपी ने उठाया। उसने शारीरिक संबंध शादी करने का झांसा देकर बनाए थे।

यहां हुई ज्यादती की घटना

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 10 सितंबर 2023 से 16 अप्रैल 2024 के बीच अंजाम दी गई। जिसकी शिकायत 31 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह बिलखिरिया क्षेत्र में रहती थी। वह घरेलू काम करती है। उसके दो बच्चे भी है। पीड़िता का पति मजदूरी करता है। विवाहिता खुले विचारों की है। जिस कारण उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम से राहुल पाल (Rahul Pal) से हो गई थी। दोनों के बीच बातचीत और मेलमुलाकात डेढ़ साल से चल रहा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर बरखेड़ा स्थित शिवाजी नगर(Shivaji Nagar)  में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि बाद में वह शादी करने से मुकर गया। जिस कारण यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। मामले की जांच एसआई गजराज सिंह (SI Gajraj Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने 290/24 धारा 376/376—2—एन/506 (बलात्कार, कई बार ज्यादती और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बारातियों की भीड़ में दूल्हे को गिरफ्तार करने घुस गई पुलिस
Don`t copy text!