Bhopal News: सात माह के बालक की दर्दनाक मौत

Share

Bhopal News: पलंग से लुढ़ककर चाय के बर्तन में गिरा था बालक, सदमे से मां के बुरे हाल

Bhopal News
अरेरा हिल्स थाना भोपाल-फाइल फोटो

भोपाल। मां के सामने उसका बेटा काल कवलित हो गया। वह अपने दुख को बयां नहीं कर पा रही है। वह बदहवास है और भारी सदमे में हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी में स्थित अरेरा हिल्स इलाके की है। यहां सात माह के बालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मासूम पलंग पर खेल रहा था। मां की नजर चूकते ही वह पलंग से लुढ़ककर चाय के बर्तन में जा गिरा था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। इधर, गोविंदपुरा इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

रेनबो अस्पताल से मिली पुलिस को खबर

अरेरा हिल्स थाना पुलिस को 25 फरवरी की शाम लगभग छह बजे रेनबो चिल्डर्न अस्पताल से डॉक्टर राजेन्द्र खेतरपाल (Dr Rajendra Khetarpal) ने एक बालक के मौत की सूचना दी थी। अरेरा हिल्स पुलिस मर्ग 04/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक अंकुश शर्मा पिता सुशील शर्मा उम्र 7 माह है। वह भीम नगर झुग्गी बस्ती में रहता था। घटना 22 फरवरी को हुई थी। वह तभी से जीवन और मौत से जूझ रहा था। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उसकी मां नीचे गैस पर चाय बना रही थी। पास में पलंग रखा था। जिस पर अंकुश शर्मा (Ankush Sharma) लेटा हुआ था। अचानक बच्चे ने पलटी मारी और वह खोलती चाय की बर्तन पर गिर गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुर्घटना मौत के डेढ़ महीने बाद एफआईआर

चक्कर आने के बाद मौत

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो।

अंकुश शर्मा के पीठ और पैर बुरी तरह से झुलस गए थे। तत्काल परिजनों ने उसे रेनबो चिल्डर्न अस्पताल (Rainbow Children Hospital) में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 17/22 दर्ज किया है। जिसकी सूचना एम्स अस्पताल से डॉक्टर आयुष (Dr Ayush) ने दी थी। मृतका संगीता सौलंकी पति उमेश सौलंकी उम्र 42 साल है। वह बरखेड़ा पठानी की रहने वाली थी। उमेश सौलंकी प्रायवेट जॉब करते है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की सुबह अचानक संगीता सौलंकी (Sangita Solanki) को चक्कर आया और वह गिर गई थी। परिजन उन्हें एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!