Bhopal News: बहन के बर्थ—डे वाले दिन भाई ने ली नरबलि!

Share

Bhopal News: सड़क से उठाकर कार में रखकर प्रायवेट अस्पताल भेजा

Bhopal News
कैरियर अस्पताल, भोपाल— फोटो टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) पिपलानी इलाके से मिल रही है। यहां एक सड़क दुर्घटना में जख्मी एक मजदूर की मौत हो गई है। परिवार में उसकी बूढ़ी मां और बहन है। दोनों ही शव लेने के लिए नहीं आ सके। इसलिए शव को पीएम के बाद मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। मजदूर को कार ने टक्कर मारी थी।

कार वाले ने कराया था भर्ती

पिपलानी पुलिस के अनुसार कैरियर अस्पताल से डॉक्टर रोहित (Dr Rohit) ने एक व्यक्ति के मौत होने की सूचना दी थी। यह जानकारी 3 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे पुलिस को दी थी। जिस पर पिपलानी पुलिस मर्ग 94/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान शांतनु सान्याल पिता आरआर सान्याल उम्र 45 साल के रुप में हुई। वह तनवी स्टेट अवधपुरी में रहते थे। शांतनु सान्याल (Shantanu Sanyal) को दुर्घटना में जख्मी होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। वह सायकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। तभी 3 सितंबर की दोपहर गांधी चौराहे के नजदीक कार एमपी—04—सीक्यू—1379 के चालक ने उसको टक्कर मार दी थी। कार चला रहा युवक बहन के जन्मदिन पर जा रहा था। कार वाले ने ही जख्मी को कैरियर अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले की जांच एएसआई कुछलेंद्र सिं​ह बघेल कर रहे हैं।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: बंदी समेत पांच व्यक्तियों की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!