Bhopal News: छात्रा के साथ छेडछाड

Share

Bhopal News: सहेली से मिलने जाते वक्त हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। छात्रा के साथ गंदे कमेंट करकेे उसके छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त पीड़ित छात्रा सहेली से मिलने जा रही थी।

इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार घटना 26 मार्च की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 19 वर्षीय युवती ने थाने में दर्ज कराई है। वह कोलार रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहती है। वह बीबीए की छात्रा है। पीडिता शाहपुरा में रहने वाली सहेली से मिलने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में मंदाकिनी चौराहा के नजदीक आरोपी यश प्रजापति (Yash Prajapati) उससे मिला। उसने पहले उसे गंदे कमेंट किए। जब उसका विरोध किया तो उसने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। इसके बाद पीड़िता घर पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजनों के साथ थाने आकर उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की जांच एएसआई संदीप सिंह (ASI Sandip Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 245/24 धारा 354/354—घ (छेड़छाड़ और पीछा करके परेशान करने का मुकदमा) दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Triple Talaq: देवर जब चाहे लगा लेते थे गले, पति भी रहता था मौन
Don`t copy text!