Bhopal News: विवाहिता के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: सहेली की डिलीवरी कराने के बाद घर वापस लौट रही थी, मनचले का कहना था कि वह उसको अपनी बाइक पर ले जाएगा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की एक घटना सामने आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अपनी सहेली की डिलीवरी कराने के बाद वापस घर आ रही थी। तभी रास्ते में उसे आरोपी मिला और वह उसको अपनी बाइक पर ले जाने की जिद करने लगा।

भाई के साथ गाली—गलौज फिर अभद्रता

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना 20 मार्च की सुबह लगभग ग्यारह बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 26 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित बाल विहार के नजदीक रहती है। वह प्राइवेट जॉब करती है। पीड़िता सहेली की डिलीवरी कराने के बाद वापस आ रही थी। उसे भाई बाइक से घर छोड़ने आ रहा था। रास्ते में आरोपी रिंकू साहू (Rinku Sahu) मिला। वह कहने लगा कि वह उसको छोड़ देगा। इस बात को लेकर वहां विरोध हुआ तो आरोपी ने गाली—गलौज कर दी। भाई ने विरोधी किया तो वह उसे पीटने लगा। इस दौरान बीच—बचाव करने पर पीड़िता को बुरी नीयत से उसने पकड़ लिया। मामले की जांच एएसआई भारत मीना (ASI Bharat Meena) कर रहे है। पुलिस ने 201/24 धारा 354/354—घ (छेड़छाड़ और पीछा करके तंग करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल में चोरी की वारदात
Don`t copy text!