Bhopal News: शनि मंदिर के पास सड़क हादसे में मौत

Share

Bhopal News: तीन दिन पहले हुई दुर्घटना के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। शनि मंदिर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसकी जांच में यह सामने आया है कि युवक को कार ने टक्कर मारी थी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। मृतक अपने दोस्त के साथ ढाबा पर खाना खाने जा रहा था।

यह पता लगा रही है पुलिस

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार एम्स अस्पताल से डॉक्टर सौरभ ने मौत की सूचना दी थी। मृतक प्रशांत राजावत (Pashant Rajawat) पिता मंगल सिंह राजावत उम्र 32 साल है। वह बाइक पर दोस्त के साथ ढ़ाबे में भोजन करने जा रहा था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रशांत राजावत मिसरोद स्थित फारच्यून डायमंड में रहता था। वह प्राइवेट जॉब करता था। वह दोस्त अंकुश सिंह (Ankush Singh) के साथ बाइक से वृंदावन ढाबा (Vrindawan Dhaba) पर खाना खाने जा रहा था। दुर्घटना शनि मंदिर के पास हुई थी। बाइक अंकुश सिंह चला रहा था। अंकुश को भी गंभीर चोट आई थी। जिसका एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच एएसआई यशवंत सिंह (ASI Yashwant Singh) कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज किया था। यह मर्ग 18 मार्च को कायम किया गया था। जिसके बाद 21 मार्च की दोपहर लगभग पौने दो बजे पुलिस ने 96/24 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने, टक्कर मारकर जख्मी करने और हादसे के कारण हुई मौत का मामला) 21 मार्च की दोपहर लगभग पौने दो बजे कायम कर लिया हैं। पुलिस को अंदेशा है कि कार दूसरे जिले की है। क्योंकि मिसरोद इलाके से नर्मदापुरम जिले के वाहन भी गुजरते हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   7 फेरों की 12 साल मिली सजा
Don`t copy text!