Bhopal News: लव मैरिज से नाराज परिजनों ने युवती को पीटा

Share

Bhopal News: मामा और उसके लड़के के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही हैं। यहां एक युवती ने छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया है। युवती ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। इस बात से उसके परिवार नाराज चल रहा है। लड़की के रिश्तेदार उसके प्रेमी के खिलाफ पहले मुकदमे दर्ज करा चुके हैं।

पुराने मामलों को खंगाल रही पुलिस

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 16 अगस्त की दोपहर लगभग दो बजे धारा 354/323/506/34 (छेड़छाड़, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया है। घटना थाने के नजदीक हुई थी। पीड़िता की उम्र 22 साल है। जिसने आरोपी मामा, मामा का लड़का और पांच अन्य को आरोपी बनाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने परिजनों के खिलाफ जाकर शादी की है। इस बात से उसका परिवार काफी नाराज चल रहा है। पति के खिलाफ कई तरह की थाने में शिकायतें दर्ज कराई गई है। इन मामलों के बाद अब पीड़िता मुकदमा दर्ज करा रही है। पुलिस पुराने मामलों की भी छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के मेवात इलाके से यह शातिर चार बदमाश सिर्फ एटीएम को निशाना बनाने के लिए आते थे, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Don`t copy text!