Bhopal News: दो सगे भाईयों ने किया लहुलूहान

Share

Bhopal News: जख्मी को होप अस्पताल में कराया गया भर्ती, धारदार हथियार का वार बाएं हाथ की दो फिंगर में लगा

Bhopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाईयों ने एक युवक पर हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जख्मी को उसके परिजनों ने होप अस्पताल (Hope Hospital) में भर्ती कराया है। हमले के बाद जख्मी अवधपुरी स्थित बीडीए कॉलोनी चला गया था। वहां से उसके परिजनों को जख्मी होने की जानकारी मिली थी।

ऐसे पुलिस थाने पहुंचा मामला

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकाश भील (Prakash Bhil) पिता हरिनारायण भील उम्र 23 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वह आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित पुराना शिव नगर के पास रहता है। मारपीट की घटना श्यामा बल्ब फैक्ट्री (Shyama Bulb Factory) के सामने हुई थी। पुलिस ने 474/23 धारा 294/324/506/34 गाली—गलौज, धारदार हथियार से हमला, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रकाश भील को हमला करने की जानकारी उसके परिचित संजू भिलाला (Sanju Bhilala) की मां ने बताया था। जिसके बाद संजू को फोन लगाया तो पता चला कि वह अवधपुरी (Awadhpuri) स्थित ​बीडीए कॉलोनी (BDA Colony) में हैं। मारपीट की वारदात 25—26 जुलाई की दरमियानी रात हुई थी। आरोपी राहुल (Rahul) और उसका भाई रोहित (Rohit) हैं। दोनों सब्जी का ठेला लगाते हैंं। दोनों आरोपी भाईयों की मदद लोकेश उर्फ बृजेश ने भी की थी। जिनसे संजू भिलाला की पुरानी रंजिश है। जख्मी संजू को सिर और हाथ में धारदार हथियार के चार वार लगे हैंं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: गांजा तस्करी में महिला दोषी करार
Don`t copy text!