Bhopal News: देवरानी—भोजाई के बीच हाथापाई

Share

Bhopal News: पारिवारिक कलह का मामला थाने पहुंचा, समझाने के बाद भी नहीं माने तो प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। देवरानी—भोजाई के बीच घर में कलह होती थी। जरा—जरा बात में कोहराम होता था। लेकिन, एक दिन दोनों के कारण घर में संग्राम भी हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग स्थित पुष्पा नगर इलाके की है। इसमें पुलिस ने पति—पत्नी के अलावा एक रिश्तेदार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

सुबह अनबन शाम को दे दनादन

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 5 फरवरी को 44/23 धारा 294/323/506/34 गाली—(गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता शादीशुदा महिला है जो कि घटना वाले दिन सुबह कपड़े छत पर सुखाने गई थी। उसी वक्त वहां पहुंची देवरानी उसे कपड़े सुखाने से रोकने लगी। उस वक्त दोनों महिलाओं के पति मजदूरी पर गए थे। देवरानी और भाभी के बीच उस वक्त गाली—गलौज हुई और वह शांत हो गई। इसके बाद भाभी अपने भाई के रिश्ते के लिए लड़की देखने चली गई। शाम को पति—पत्नी घर पहुंच गए। उनके आते ही देवर, देवरानी और एक अन्य रिश्तेदार गाली—गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पति—पत्नी को घर से निकलने के लिए बोला जाने लगा। विवाद के बीच पीड़िता के देवर ने उसके पति को डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। मामले की जांच हवलदार सतीश कुमार (HC Satish Kumar) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला शेल्टर होम से युवती लापता, कुछ घंटों बाद वापस लौटी
Don`t copy text!