MP Political News: मेलों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कोसा

Share

MP Political News: तय कर लिया है सरकार को सिर्फ कोसना है तो बिना मैदानी हकीकत प्रेस नोट जारी करके कांग्रेस ने भाजपा को कोसा

MP Political News
कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता। तस्वीर कांग्रेस जनसंपर्क विभाग से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के हाथ से सत्ता का सुख भाजपा ने छीन लिया। उसके बाद से कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर गद्दार से लेकर तमाम उलाहना देकर कोसती रहती है। कोसने में कांग्रेस नेता इतने माहिर हो गए है कि उन्हें मैदानी हकीकत भी पता नहीं होती। दरअसल, बुधवार को कांग्रेस कार्यालय से प्रेस नोट जारी हुआ। जिसमें मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता भाजपा को मेला लगाने को लेकर कोसते (MP Political News) रहे। यहां तक कि उन्होंने तीन महीने तक मेला नहीं लगाने की मांग भीरख दी। जबकि सरकार मेलों में बहुत पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है।

प्रवक्ता को यह बात नहीं थी मालूम

कांग्रेस का आरोप है कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सरकार की नीतियां साफ नहीं है। मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने वन मेले, भोजपाल मेले, विज्ञान मेले के शासकीय आयोजनों के बाद रोजगार मेलों में शासकीय स्तर पर भीड़ जुटाने के प्रयासों को विरोधाभासी बताते हुए इन पर रोक लगाने की मांग की है। गुप्ता ने कहा यह यह तो चोर से कहो चोरी करो और साहूकार से कहो जागते रहो की नीति है। हालांकि सरकार बहुुत पहले मेले पर रोक लगा चुकी है। इसके बावजूद भूपेंद्र गुप्ता सरकार को प्रेस नोट जारी करके कोसते रहे। गुप्ता ने रोजगार देने के नाम पर सरकार ने जिस उद्योगों की मेपिंग करने का ढ़िढोरा पीटा था उसके माध्यम से कितने लोगों को रोजगार मिला यह सार्वजनिक करे। बेरोजगारों का पंजीकरण शुरू करे और बताये कि विगत रोजगार मेलों में किन कंपनियों ने कितने बच्चों को रोजगार दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी को तंग कर रहे पिता ने समझाया तो दोस्तों को लेकर घर में घुस गया

एमपी में भी लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान

MP Political News
नव नियुक्त प्रवक्ता अनुराधा सिंह— तस्वीर कांग्रेस जनसंपर्क विभाग से जारी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ग्वालियर हाई कोर्ट की प्रखर अधिवक्ता अनुराधा सिंह को प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने उक्त आशय का पत्र जारी किया है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने 14 जनवरी मकर संक्रांति से लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान शुरु करने का ऐलान किया है। यह घोषणा प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव से पहले की थी। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल ने बताया दोपहर 3 बजे हनुमान चालीसा पाठ, भजन, पूजन-पाठ, तिल-गुढ़ का प्रसाद वितरण, महिलाओं को हल्दी कुमकुम लगाकर, पतंग उड़ाकर की जायेगी, साथ ही प्रदेश में बढ़ रही कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी होगी।

कांग्रेस ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

स्वामी विवेकानंद की 158 वीं जयंती कांग्रेस नेताओं ने भी मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पॉलिटेकनिक चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में स्वामी विवेकानंद का स्मरण किया।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death : हवलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!