Bhopal News: दहेज में मांगे तीस लाख रुपए

Share

Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने पुलिस से मांगी मदद, एफआईआर हुई दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला घरेलू हिंसाओं से जुड़ी है। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसमें पीड़ित महिलाओं से आरोपी पति और उसका परिवार दहेज मांग रहा था। एक परिवार दहेज में 30 लाख तो दूसरा परिवार 10 लाख रुपए की मांग कर रहा था।

छह साल पहले हुई शादी

महिला थाना पुलिस के अनुसार 22 जून की दोपहर दो बजे धारा 498ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत 26 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी पति संजय मोरवानी (Sanjay Morwani), सास शीला कटारिया, ससुर राज मोरवानी को बनाया गया है। पीड़िता का मायका बैरागढ़ में है। जबकि उसकी ससुराल पंचवटी कॉलोनी कोहेफिजा में हैं। शादी दिसंबर, 2015 में आरोपी पति संजय मोरवानी के साथ हुई थी। आरोपी सास शीला कटारिया और ससुर राज मोरवानी दहेज में 30 लाख रुपए मांग रहे थे। इसी तरह जहांगीराबाद थाना पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी पति माहिन खान, मेहफूज खान और शबाना है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : बाथरूम में गिरकर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!