Bhopal News: तेरह साल की उम्र में फूफा ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: विरोध करने की बजाय बुआ ने पर्दा डालकर देह व्यापार में धकेल दिया, आठ साल बाद रिश्तों को बदनाम करने वाला यह कड़वा सच उजागर, कितने लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की वह संख्या पीड़िता को याद नहीं

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। समाज में नैतिक पतन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह जानकारी जिसको भी पता चली वह सोचकर ही हैरान रह गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां पुलिस के पास केस डायरी भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना से पहुंची थी। पीड़िता अभी 20 साल की है। उसने पुलिस को बताया है कि उसके साथ 2015 में जब वह तेरह साल की थी तब फूफा ने बलात्कार किया था। फिर उसको बुआ की मदद से देह व्यापार के गंदे कारोबार में धकेल दिया गया। उसके शरीर के साथ पिछले आठ साल में कितने दरिंदों ने हैवानियत की उसकी गिनती भी उसे पता नहीं हैं।

डायल 100 पर सूचना के बाद पहुंची थी पुलिस

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार यह मामला वीडियो बनाने के बाद सामने आया। दरअसल, पीड़िता की उम्र 20 साल है। उसका हीमोग्लोबिन बहुत कम हो गया था। वह जिन कारणों से हुआ उसके पीछे उसे लगता था कि कई लोगों के साथ संबंध बनाने के कारण ऐसा हुआ है। थाना सुखी सेवनिया प्रभारी राजबहादुर सिंह सेंगर (TI Rajbahadur Singh Sengar) ने बताया बुधवार शाम डायल 100 पर शिकायत आई थी। जिसके बाद अयोध्या नगर स्थित देव माता अस्पताल पहुंचीं। वहां पर महिला के कथन दर्ज किए गए। पीड़िता ने बताया उसके फूफा ने निशातपुरा में रहते हुए उसके साथ संबंध बनाए थे। वह विदिशा जिले के शमशाबाद (Shamshabad) के एक गांव की रहने वाली है। उसको बुआ और फूफा अपने पास 2014-15 में लेकर आ गए थे।

इन धाराओं में दर्ज किया गया प्रकरण

फूफा ने उसको हवस का शिकार बनाया। फिर बुआ—फूफा ने मिलकर उसे देह व्यापार केे बाजार में परोसना शुरू किया। महिला के साथ हर रात कोई नया मर्द संबंध बनाता। कई बार तो एक से ज्यादा लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि बुआ—फूफा ने ही जबरदस्ती सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) में एक मजदूर से शादी करवा दी। पति ने भी उसके साथ वही कराया। जहां उसकी हालत (Bhopal News) बिगड़ती चली गई। बुधवार को उसे बार—बार कहने पर उसके रिश्तेदारों और पति ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बुआ—फूफा के खिलाफ 17 मई को 424/23 धारा 3762(N)/376(3)/506/34/5/6/3/4 (कई बार ज्यादती, रिश्तेदार की ज्यादती, धमकाना, एक से अधिक आरोपी, पॉक्सो एक्ट के अलावा सीटा  के तहत मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   दिल्ली के लॉक डाउन का एमपी में दिखने लगा असर
Don`t copy text!