Bhopal Rape Case: नाबालिग की लत का फायदा उठाकर कराया देह व्यापार

Share

काउंसलिंग के दौरान पांच महीने से चल रहे व्यभिचार की कलई खुली, आरोपियों में रिश्तेदार भी शामिल

 

Bhopal Rape Case
सांके​तिक चित्र

भोपाल। नशा घर बिगाड़ देता है यह आपने सुना तो होगा। इसी सच की एक कड़वी और दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है। मामला बलात्कार का है जो महज 15 साल की लड़की के साथ किया जा रहा था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके की है। यह पूरा मामला एक संस्था की दी गई जानकारी के बाद उजागर हुआ है। आरोपियों में नाबालिग के रिश्तेदार भी बनाए गए हैं। उन्हें मालूम था कि लड़की को सिगरेट पीने की लत चैन स्मोकर है। इसी लत का फायदा उठाकर आरोपी उसके शरीर को नोंचते और खरोंचते थे। इसमें दोनों आरोपी ने नशे में उसका फायदा उठाकर कमरे में बंद करके उसके साथ बलात्कार किया था। इस मामले के आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कहानी में पुलिस को कई पेंच भी पता चले है जिसकी तस्दीक वह करने में जुट गई है।

13 साल की बच्ची का करता था बाप यौन शो​षण

निशातपुरा पुलिस ने द क्राइम इंफो डॉट कॉम को बताया कि 15 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। उसके साथ लगातार पांच महीनों से बंधक बनाकर बलात्कार किया जा रहा था। पीड़िता निशातपुरा इलाके में स्लम एरिया की रहने वाली है। उसके साथ दो व्यक्तियों ने बलात्कार किया है। जिसमें से एक उसका रिश्तेदार बताया जा रहा हैं। नाबालिग को सिगरेट पीने की लत थी। इसी लत की वजह से वह देह व्यापार के धंधे में घुसती चली गई। नाबालिग को अहसास नहीं था कि वह कर क्या रही हैं। उसको इस बात पर आनंद आने लगा था। लेकिन, यही आनंद उसका चेन स्मोकिंग में बदल गया। आरोपी यह जानते थे कि नाबालिग चेन स्मोकर है। उसको सिगरेट देने के बहाने उसकी अस्मत से खेला जाने लगा। बात परिवार तक तब पहुंची जब उसकी हरकतों में बदलाव आया। परिवार ने नशा मुक्ति केन्द्र से सहायता मांगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: आग में झुलसे दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर

प्रोफेसर ने किया छात्रा का बलात्कार

मौसी के ब्यॉयफ्रेंड ने लूटी अस्मत
बाल कल्याण समिति को अहसास हो गया था कि नशे की आदत में उसके साथ कुछ गलत हो रहा है। सच्चाई का पता लगाने के लिए उसको गौरवी संस्था के पास पहुंचा गया। कई काउसलिंग के बाद जो सच्चाई सामने आई उसको जानने के बाद संस्था ने पुलिस को रिपोर्ट बनाकर सौंप दी। गौरवी संस्था को नाबालिग ने बताया कि जब वह 8—10 साल की थी, तो मां उसे कुरकुरे खाने के लिए रूपए दिया करती थी। मोहल्ले मेें उसकी मुहं बोली मौसी रहती है। बचपन से ही उसे लाड़ प्यार करती थी। उसी लाड़ प्यार में एक दिन मौसी ने उसे सिगरेट पीने के लिए दी थी। सिगरेट पीकर उसको नशा अच्छा लगा था। जिसके बाद वह रोजाना मौसी के पास जाने लगी। एक दिन मौसी ब्यॉयफ्रेंड छोटा इरफान के साथ शराब पी रही थी। उसी समय वह भी वहां पहुंच गई। पायल ने उसे जबरन शराब पिलाई। जिसके बाद इरफान ने उसके साथ पहली बार बलात्कार किया था।

नूतन कॉलेज की छात्रा का बनाया एमएमएस किया दो सालों तक बलात्कार

दो लोगों ने किया बलात्कार
नशे की शिकार नाबालिग अब सिगरेट और शराब के लिए इरफान के लिए सबकुछ करने लगी थी। उसकी मौसी भी इसी लत का फायदा उठाकर उसे नशा करने के लिए घर बुलाती। इरफान उसकी मौसी को संबंध बनाने देने पर पैसा देने लगा। जेपी अस्पताल में स्थित गौरवी संस्था को जब यह पूरी बात पता चली तो वह भी हैरान हो गई। नाबालिग के साथ एक अन्य इरफान नाम के व्यक्ति ने भी नशे की लत का फायदा उठाकर उसके शरीर के साथ खिलावड़ किया है। संस्था ने सारी रिपोर्ट निशातपुरा थाना पुलिस को भेजी थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:    Bhopal Road Mishap: निगम के ट्रक ने दो वाहनों को उड़ाया

पुलिस हुई परेशान
निशातपुरा पुलिस के सामने अब बड़ा संकट है। दरअसल, गौरवी संस्था को नाबालिग ने जो कहानी बताई थी वह कहानी पुलिस के सामने बताने से उसने इनकार कर दिया। उसका कहना है कि संस्था ने गलत रिपोर्ट बना दी है। उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उसने रिश्तेदारों पर लगे आरोपों को भी नकार दिया है। उसका दावा है कि उसने परिवार की मदद ही की है। नाबालिग ज्यादती के मामले में मेडिकल कराने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए पुलिस के सामने पसोपेश की स्थिति बन गई है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!