Bhopal Molestation News: पति के कमरे से निकलते ही दोस्त करने लगा गंदी हरकत

Share

Bhopal Molestation News:  शोर मचाने पर पकड़ाया आरोपी, पिटाई के बाद पुलिस बुलाकर सौंपा

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दोस्ती के रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation News) के कमला नगर इलाके की है। यहां दोस्त के घर आने—जाने वाले व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ गंदी हरकत कर दी। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों से मदद मांगी। जिसके बाद लोगों ने उसको दबोच लिया। पिटाई के बाद उसको पुलिस को सौंप दिया गया।

मोबाइल पर बात कर रहा था पति

कमला नगर पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला पति के साथ रहती है। महिला का पति प्राइवेट काम करता है। कामकाज के दौरान पति की रामविलास नाम (Ramvilas) के युवक से दोस्ती हो गई। रामविलास का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। काफी समय बाद रामविलास उसके घर पहुंचा। दोनों में चर्चा हो रही थी। महिला चाय बनाने किचन में चली गई। इसी बीच पीडि़ता के पति को किसी ने बात करने आवाज देकर बाहर बुलाया। पति घर के बाहर खड़ा होकर बातें करने लगा। इसी बीच रामविलास के अंदर का शैतान जागा। वह किचन में घुसकर महिला को कमर के पास पीछे से पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा।

यह भी पढ़ें: जिस मरीज को डॉक्टर भी पीपीई किट पहनकर परीक्षण करते हैं उससे सिरफिरा मनचला आधी रात गंदी हरकत करने पहुंच गया

शोर मचाने की भागने की कोशिश

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

महिला ने किचन से ही शोर मचाना शुरू कर दिया तो आरोपी वहां से भागने लगा। आरोपी को महिला ने पकडऩा चाहा, लेकिन वह महिला को खिसकाते हुए भाग रहा था, इतने में पत्नी की आवाज सुनकर उसका पति भी अंदर की और दौड़ा और रामविलास को धरदबोचा। इसके बाद पति-पत्नी ने पहले आरोपी की जमकर धुनाई की, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल में भर्ती बाइक सवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!