MP Gang Rape & Murder Case: पति के साथ बैठकर शराब पी, पत्नी की आबरू लूटी, विरोध करने पर पति का गला दबाया

Share

घर आने—जाने वाले दोस्त बलात्कार के लिए घर में जबरिया घुसे, बयानों में कई जगह विरोधाभास ​की पड़ताल में जुटी पुलिस

MP Gang Rape & Murder Case
सांकेतिक फोटो

विदिशा। मध्यप्रदेश (Madhaya Pradesh) ​के भोपाल (Bhopal) से सटे जिले विदिशा (Vidisha Crime) में सनसनीखेज तरीके से गैंगरेप  के बाद हत्या (Gang Rape & Brutal Murder Case) का मामला सामने आया है। यहां दो दोस्तों ने मिलकर एक महिला की आबरू लूटी। इससे पहले इन लोगों ने उसी महिला के पति के साथ बैठकर शराब पी थी। विरोध करने पर गैंगरेप करने वाले आरोपियों ने महिला के पति का गला घोंट  दिया था। गैंगरेप फिर हत्या करने के मामले की कहानी में पुलिस को कई तकनी​की पेंच का अहसास हो रहा है। इसलिए पुलिस पीड़ित महिला के दिए गए बयानों के विरोधाभासी तथ्यों के संबंध में भौतिक सबूतों को जुटाने का काम कर रही है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला​ विदिशा जिले के मुरवास थाना क्षेत्र के लतारी गांव का है। यह घटना रविवार रात ​​की बताई जाती है। इस मामले में आरोपी सु​नील कुशवाह और मनोज अहिरवार हैं। उन्होंने अपने दोस्त ​की पत्नी के साथ गैंगरेप किया था। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी अक्सर आया—जाया करते थे। दोनों की उस पर गलत निगाह थी। आरोपी महिला के घर पर पति के साथ बैठकर शराब पीते थे। रविवार रात भी पार्टी (Wine Party) चल रही थी। जिसमें उसका पति शराब के नशे में बुरी तरह से सराबोर हो चुका था। पति को नशे में धुत देखकर दोनों इस बात का फायदा उठाने। उन्होंने झांसा देकर महिला को घर के बाहर बुलाया। फिर बहाना बनाकर उसे दूसरे कमरे में ले गए। यहां आरोपियों ने महिला के साथ पहले अश्लील हरकत की शुरूआत की। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने बारी—बारी से उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपियों ने इस राज को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी।
ऐसे मारा पति को
गैंगरेप (Vidisha Gang Rape Case) को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी कमरे में सो गए थे। नशे में सराबोर पति जब होश में आया तो पत्नी ने गैंगरेप का उसके सामने राज खोला। पत्नी ने पति के नशे के आदी होने पर यह वारदात होने का कहा। यह बात सुनकर पति आगबबूला हो गया। वह उस कमरे में गया, जहां दोनों दोस्त सो रहे थे। तीनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा की दोनों आरोपियों ने उसका गला दबा (Vidisha Murder Case) दिया। उसकी मौत हो जाने पर आरोपी उसको छोड़कर भाग गए। इसके बाद पीड़ित महिला ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुनील और मनोज के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
यह है पुलिस को शक
पुलिस ने गैंगरेप और हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। लेकिन, उसके सामने इन दोनों घटनाओं के तार एक—दूसरे से जोड़ने की चुनौती बनी हुई है। पीड़ित महिला कितना सच बोल रही है यह आरोपियों के पकड़ में आने के बाद सामने आ जाएगा। इससे पहले पुलिस ने महिला का मेडिकल करा लिया है। वहीं घटनास्थल ​का एफएसएल से परीक्षण कराया गया है। जिससे हत्या कांड में छुपे रहस्यों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें:   Bhopal NDRF Drill News: कैमिकल अटैक हुआ तो हम कितने तैयार
Don`t copy text!