Madhya Pradesh Road Mishap: दतिया में भीषण सड़क हादसा, 4 ​की मौत 22 घायल

Share

मन्नत मांगने रतनगढ़ मंदिर जा रहा था उत्तर प्रदेश का एक परिवार, घायलों ​को अस्पताल में भर्ती कराया

Madhya Pradesh Road Mishap
सांकेतिक फोटो

दतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जारी सड़क दुर्घटनाओं (Madhya Pradesh Road Mishap) का सिलसिला थम नहीं रहा है। धार (Dhar) और इंदौर (Indore) के बाद अब दतिया (Datia Road Accident ) से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर है। यहां हुए हादसे में 4 ​महिलाओं की मौत और 22 लोगों के जख्मी होने के समाचार हैं। दुर्घटना ट्रैक्टर—ट्राली पलटने ​की वजह से हुई थी।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर—ट्राली पर सवार लोग उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रहने वाले थे। यह सभी झांसी से दतिया आ रहे थे। परिवार झांसी (Jhansi) के लिधौरा गांव का रहने वाला हैं। दुर्घटना दतिया जिले में पंडोखर थाना क्षेत्र में हुई थी। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दुर्घटना ट्रैक्टर—ट्रॉली के पेड़ से टकराने की वजह से हुई थी। ट्रैक्टर—ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे जो कि रतनगढ़ मंदिर (Ratangarh Temple) जा रहे थे। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होती है। मन्नत पूरी होने पर यहां आना ही पड़ता है।
दुर्घटना मंगलवार देर रात हुई थी। हादसा पंडोखर थाना क्षेत्र के समथर इलाके में हुआ था। रतनगढ़ मदिर पर भाईदूज के दिन विशाल मेला (Ratangarh Mela) भी लगता है। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College) में भर्ती कराया गया है। हादसे में जो लोग मारे गए हैं उनमें सुमन 56 साल, इमरत बाई 50 साल, क्रांति 40 साल, और राजकुमारी 60 साल थे। घायलों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना में मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Insurance Fraud: साढ़े 63 लाख की पॉलिसियां कराकर जालसाज चंपत, आधा दर्जन से अधिक बैंकों से हुआ लेन—देन
Don`t copy text!