Nimari : साथ नहीं रहना चाहती थी पत्नी, पति ने ससुराल जाकर मार दी गोली और कर लिया सुसाइड

Share

गांव में दो लाश देखकर फैली सनसनी, एएसपी ने मौके पर पहुंचकर लिए परिजनों के बयान

निमाड़ी। कभी टीकमगढ़ में रहे निमाड़ी (Nimari) जिले से यह दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। जिले के देहात क्षेत्र में स्थित टेहरका थाना क्षेत्र में पुलिस को दो लाशें मिली है। एक लाश महिला तो दूसरी उसके पति की लाश है। हत्या और फिर उसके बाद आत्महत्या का यह मामला बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर एएसपी सुरेन्द्र जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक लाश मुकेश कुशवाहा की है। वह मूलत: झांसी का रहने वाला है। जहां लाश मिली है उसके नजदीक ही ससुराल है। उसकी लाश के नजदीक ही पत्नी राम कुमारी की भी लाश मिली। यह इलाका टेहरका थाना क्षेत्र के जखन गांव का है। जैन ने बताया कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि मुकेश और राम कुमारी के बीच बनती नहीं थी। इस कारण दोनों लगभग एक साल से अलग रह रहे थे। दोनों का एक बच्चा भी है। बच्चे से मुलाकात करने मुकेश आता-जाता था। इस दौरान वह पत्नी को अपने साथ झांसी ले जाने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन भी हुई थी। यह अनबन चार दिन पहले भी हुई थी। इसके बाद वह चला गया था।

कट्टे से मारी गोली
पुलिस को मौके पर एक कट्टा भी मिला है। यह कट्टा मुकेश के नजदीक मिला है। इस कारण पुलिस संभावना जता रही है कि पहले राम कुमारी की हत्या के बाद उसने खुद को गोली मार ली। घटना शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Double Murder : प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति

रिपोर्ट से होगी स्थिति साफ
पुलिस मामले को संदिग्ध नजर से देख रही है। इसलिए मुकेश और रामकुमारी दोनों के हाथों के नमूने लिए जा रहे हैं। ताकि यह साफ हो सके कि आखिर गोली किस व्यक्ति ने चलाई है। प्रारंभिक पूछताछ में लेकिन यह साफ हो गया है कि दंपत्ति के बीच विवाद अक्सर होता रहता था। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि विवाद की ठोस वजह क्या हैं। पुलिस रामकुमारी के ससुराल न जाने के पीछे कारणों को भी तलाश रही है। इसके लिए पुलिस मुकेश के परिजनों के बयान दर्ज करेगी।

Don`t copy text!